कल घर घर होगी घट स्थापना
15 Mar
2010
बीकानेर नव संवत्सर एवं वासंतीय नवरात्रा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव में देवी पूजन एवं उपासना सहित घर घर धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन होंगे। नवरात्र के शुभारंभ पर घर-घर, मंदिरों में घट स्थापना कर देवी की मनवांछित फल की कामना को लेकर अनुष्ठान शुरू होंगे जो नौ दिनों तक चलेंगे। पं. अनुसार नवरात्र के दौरान शुभ मुहूर्त में घट स्थापना, देवी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना, महाआरती, दुर्गा सप्तशती, देवी भागवत, देवीकवच के पाठ तथा दुर्गा मंत्रों के जाप का विशेष महत्व बताया गया मंदिर सजे, तैयारियां पूर्ण वासंतीय नवरात्र को लेकर शहर के सभी मंदिरों का रंग रोगन, रंग बिरंगी रोशनियों से उनको भव्य रूप से सजाया गया है। देशनोक स्थित करणी माता नागणेचीजी, जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम, सहित सभी देवी मंदिरों में पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर नवरात्र महोत्सव वासंतीय नवरात्र के नौ दिनों तक जहां देवी की पूजा अर्चना एवं व्रत उपासना की प्रमुखता रहेगी वहीं कुछ स्थानों पर नवरात्र महोत्सव भी मनाया जाएगा। श्री भगवती मंडल सेवा संस्थान ट्रस्ट के वैष्णोधाम मंदिर में 20 मार्च को भैंरू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तरूण कुमार शास्त्री के मंत्रो" के साथ होगी। इस अवसर पर कल सुबह 10 बजे से खैरपुर भवन, कमला कॉलोनी से विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो गजनेर रोड, बड़ा हनुमान मंदिर, के.ई.एम. रोड, पब्लिक पार्क, जयनारायण व्यास कॉलोनी होते हुए वैष्णोधाम जायेगी जिसमें बैंड, रथ, सचेतन झांकियां, भैंरूजी की प्रतिमा व सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिये होंगी।
|