स्व भीमसेन की दसवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित
15 Mar
2010
पूर्व मंत्री स्व. श्री भीमसेन चौधरी की दसवी पुण्यतिथी पर भीमसेन चौधरी स्मारक समिति की ओर से सागर रोड स्थित किसान छात्रावास में भीमसेन चौधरी स्मृति स्थल पर सुबह श्रद्धांजली सभा व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान तुलसीराम मूंड ने श्रद्धांजली देते हुए चौ. भीमसेन जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
अरविन्द मिढ्ढा ने कहा कि भीमसेन जी अपने आदर्शो के कारण ही एक लोकप्रिय जननायक और कर्मठ राजनेता के रूप में पहचाने जाते हैं। कृषि मण्डी सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रामेश्वर लाल जाखड ने स्व.भीमसेन को मारवाड का गांधी बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
लूणकरणसर पंचायत समिति सदस्य रघुवीर चौधरी एवं पूर्व उप प्रमुख प्रेमसुख सारण ने भीमसेन जी को अहिंसावादी, मृदभाषी, ईमानदार और निष्कपट बताते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे
कार्यक्रम में किशन गोदारा, डॉ. राजेन्द्र मूंड, रामलक्ष्मण गोदारा, श्रीराम तर्ड, अर्जुन राम कूकणां, भंवर लाल गोदारा, सिंवरी चौधरी, सुनीता गौड, सुभाष चौधरी, सत्यपाल साहू, पीर अमीनशाह, चण्डीदान उज्जवल, पार्षद मोहन पूनियां, महावीर चारण, भागीरथ खीचड, वीरेन्द्र चौधरी, बिठ्ठल बिस्सा सहित अनेकों कॉग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर स्व भीमसेन चौधरी स्मृति स्थल पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
|