बीकानेर, बीकानेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रा से बुधवार को दो जनों ने अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेया गुहा ने बताया कि रतनी देवी पत्नी बद्री प्रसाद ने और खेमचन्द निम्भल पुत्रा स्व.श्री मनीराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चे दाखिल किये है।
चुनावी तैयारियां को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेया गुहा ने अलग-अलग आदेश जारी कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल रवानगी तक निर्धारित स्थान पर बैठने और मतदान दलों को ई.वी.एम. मशीन सहित सभी सामग्री सुचारू रूप से मिले , इसके पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए है।
गुहा ने बताया कि लोक सभा चुनाव में ८ विधान सभा क्षेत्रा शामिल है। इसमें बीकानेर जिले की सात विधान सभा के साथ एक अनूपगढ विधान सभा क्षेत्रा (श्रीगंगानगर) भी शामिल है। जिले की सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा में मतदान दलों की रवानगी राजकीय डूंगर महाविद्यालय व महारानी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय परिसर से श्रीडूंगरगढ, नोखा, बीकानेर पूर्व, लूणकरनसर तथा राजकीय महारानी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से कोलायत, बीकानेर पश्चिम व खाजूवाला के दल सुबह सात बजे ६ मई को रवाना होंगे। मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण ५ मई ०९ को सुबह ७ बजे दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदानदल रवानगी स्थल पर मतदान दलों के अनुपस्थित कर्मियों की जगह आरक्षित कार्मिकों को लगाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही इन मतदान कर्मियों के यात्राा भत्ता बिल भी उसी दिन संग्रहित कर बिल का भुगतान करने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि विधान सभावार मतदान कर्मियों के बैठने, हवा व पानी तथा चुनाव सामग्री तथा कर्मियों को पहचान पत्रा देने आदि की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मियों के बैठने के लिए कुर्सियों पर मतदान दल क्रमांक अंकित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों को ई.डी.सी.डाक मतपत्रा उपलब्ध करवाने के लिए पृथक से काउंण्टर लगाए गए है। इसी तरह पुलिस बल के लिए भी दोनों स्थानों पर बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगर महाविद्यालय के कमरा नं. २४ व महारानी स्कूल० के भी कमरा नं.२४ में मतदान कर्मियों को चीनी व कैरोसिन उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्रावार सभी को ई.वी.एम. उपलब्धि हो इसके लिए दोनों जगह ही काउंटर बनाए गए है। सभी को मशीने मिल जाए इसके लिए ए.आर.ओ. अपने अपने काउंटर के पास उपस्थित रहेंगे।