पुष्टिकर लघु व्यापारी प्रतिष्ठान बचत एवं सहकारी समिति लि. की बीकानेर शाखा का शुभारम्भ कल
15 Jun
2007
खबरएक्सप्रेस १५ जून/ प्रष्टिकर लघु व्यापारिक प्रतिष्ठान बचत एवं साख सहकारी समिति लि. का उद्घाटन शनिवार को होगा। उद्घाटन कांग्रेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला के कर कमलों द्वारा होगा। समारोह की अध्यक्षता भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के महाप्रबंधक आर. पी. मलिक करेंगे। इसकी जानकारी पत्रकारों को देते हुए समिति के मुख्य कार्यकारी अमरचन्द पुरोहित व अध्यक्ष सरला पुरोहित ने बताया कि यह बैंक की राज्य में चौथी शाखा है। इससे पहले की तीन शाखाएं जोधपुर जिले में पिछले ११ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होने बताया की इस समय बैंक का कारोबार ६५ करोड रूपये है। जिसमें ३० करोड रूपये डिपोजिट व ३५ करोड रूपये का ऋण शामिल है। यह सहकारी समिति अपने सदस्यों को आवश्यक्ताओं की पूर्ति के लिए १ लाख रूपये तक का ऋण देती है। इस समिति में वर्तमान में ९९५६ सदस्य है। उन्होंने बताया कि नये सदस्य बनाने के लिए बीकानेर में कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसका सदस्य बनने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क १०० रूपये निर्धारित किए गए है। यह शाखा मोहता चौक में स्थापित की गई है।
|