विद्यादेवी मुनीलाल बहल स्मृति साहित्य पुरस्कारों की आज घोषणा की गई। पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अर्जुन देव बहल ने यह घोषणा करते हुए बताया कि इस बार सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार जयपुर के कवि विजय सिंह नाहटा को उनकी काव्य कृति है यहां भी जल पर प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि विशिष्ट साहित्य पुरस्कार बीकानेर के कथाकार प्रमोद कुमार शर्मा के कहानी संग्रह छुपी हुई लडकी तथा सिरसा के कवि कथाकार पूर्ण मुद्गल को उनकी कृति अपने नचिकेता पर दिया जाएगा।
पुरस्कार समिति की संयोजिका पूजा बहल ने बताया कि सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार व विशिष्ट साहित्य पुरस्कारो के लिए देश भर के साहित्यकारों की 85 साहित्यिक कृतियां प्राप्त हुई। निर्णायक मंडल के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार ओमपुरोहित कागद व विनोद नोखवाल ने इन कृतियों का मूल्यांकन कर संस्तुतियां की।
उन्होने बताया कि उक्त पुरस्कार हनुमानगढ जंक्शन में आयोज्य भव्य समारोह में प्रदान किए जायेगें। पुरस्कारों में नगद राशि, श्रीफल, उतरीय एवं प्रमाण पत्र भेंट किए जाएगे। इस अवसर पर विराट साहित्य समागम एवं काव्य गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।