बांसवाडा,१५ जुलाई/प्रत्येक पात्रा बच्चे को शिक्षा के किसी न किसी आयाम से जोडकर उसका भविष्य सँवारने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य को लेकर माह भर चलने वाले मुख्यमंत्री शिक्षा सम्बल महाभियान का बांसवाडा जिले में आगाज रविवार को रविपुष्य सिद्धयोग में अरनिया गांव से हुआ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी, क्षेत्राीय सांसद धनसिंह रावत एवं जिला कलक्टर विकास एस. भाले की अगुवाई में गांव में तालीम की अलख जगाने ढोल-ढमकों के साथ पदयात्राा निकली।
अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शिक्षार्थियों की मौजूदगी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी के हाथों राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरनिया में नवनिर्मित ३ कक्षा कक्षों का लोकार्पण हुआ। बच्चों को तिलक लगा, पुष्पहार पहना तथा गुड खिलाकर मुँह मीठा किया गया, कलाई पर मोरीलसा बांधा गया और पाठ्यसामग्री भरा बस्ता देकर उनके विद्यार्थी जीवन की शुरूआत का उल्लास पर्व मनाया गया। समारोह में बालिकाओं को साईकिल वितरण करने के साथ ही विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। समारोह में तमाम अतिथियों को साफा बांध कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों हाथ ऊँचे कर अपने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा से जोडने का संकल्प लिया।
अरनिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह की शुरूआत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी ने सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पण तथा इसके समक्ष दीप प्रज्वलन से की। इस समारोह में राज्यमंत्राी ने ग्रामीणों के सम्मुख स्कूल के लिए तीन कक्षा कक्षों का निर्माण कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर बडी संख्या में ग्रामीणों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी ने ग्रामीणों से कहा कि वे नए जमाने की प्राथमिक जरूरत को देखते हुए अपने सभी बच्चों को शिक्षा-दीक्षा से जोडें और उनका भविष्य सुधारें। यह अभिभावकों को बच्चों के प्रति सर्वोपरि फर्ज और मानवीय धर्म है।
स्कूली निर्माण पर पैनी निगाह रखें
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे स्कूल में होने वाले निर्माण कार्यों पर पैनी निगाह रखें और इस बात पर पक्का ध्यान दें कि जो भी निर्माण हो, पूरी गुणवत्ता वाला और टिकाऊ हो। राज्यमंत्राी ने कहा कि ग्रामीण इस पर ध्यान नहीं देंगे तो नुकसान बनाने वालों का नहीं बल्कि अपने बच्चों का ही है। जो इसे बनाते हैं वे तो तबादला होने पर चले जाते हैं लेकिन घटिया निर्माण की वजह से भुगतना गांव के बच्चों को ही पडता है।
बच्चों की सेहत जरूरी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी जोशी ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की सेहत पर भी बराबर ध्यान दें। बच्च की नियमित साफ-सफाई के साथ ही पौष्टिक आहार एवं नियमित दूध को अपनाएं। इसके साथ ही आस-पास भी सफाई बनाए रखें।
उन्होंने स्कूल परिसर के बाहर ही गड्ढों में बरसाती पानी के जमाव को देखते हुए ग्रामीणों से कहा कि वे गांवों म अपने घरों, स्कूलों आदि के आस-पास ठहरे हुए पानी को निकाल दें ताकि इनमें मच्छर न पनपें और गांव में मलेरिया न हो। इसके लिए उन्होंने मच्छरों के लार्वा को खा जाने वाली गम्बूशिया मछली भी इन पानी भरे गड्ढों में डाल दें ताकि मच्छरों का फैलाव न हो। उन्होंने ग्रामीणों से बरसात के दिनों में गंदा पानी न पीनें तथा उबाल कर पीयें।
चिकित्सा राज्यमंत्राी ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि जिले में पानी भरे गड्ढों से पानी की निकासी के लिए सख्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं ताकि मच्छरों का प्रजनन रुक सके और मलेरिया की संभावनाओं को खत्म किया जा सके।
सेहत के नुस्खे बताए
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी जोशी ने समारोह में स्वास्थ्य रक्षा के नुस्खे बताए और ग्रामीणों से कहा कि वे अपने रसोईघर और आस-पास के मसालों और वनस्पतिय के गुणधर्म को समझें तथा इनका इस्तेमाल बीमारियों से बचने और उपचार में करें। राज्यमंत्राी ने तुलसी के पत्तों का नियमित उपयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति में अभिवृद्धि, गौमूत्रा के फायदों आदि के बारे में बताया और कहा कि इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्राीय सांसद धनसिंह रावत ने ग्रामीणों से कहा कि वे जमाने की रफ्तार को देखें और इसके साथ चलने के लिए अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में कहीं पीछे नहीं रहें।
दसवीं फेल को भी मिले एड्मिशन
उन्होंने शिक्षा विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिले में दसवीं फेल शिक्षार्थियों को दुबारा स्कूल में एड्मिशन दिए जाने में आनाकानी की जा रही है। इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित संस्थाप्रधान के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रवेश नहीं दिए जाने की स्थिति में सख्त रूख इख्तियार करेंगे। सांसद का कहना था कि सभी बच्चों को शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए, यही मुख्यमंत्राी शिक्षा सम्बल महाभियान का उद्देश्य है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने बताया कि मुख्यमंत्राी शिक्षा संबलन से जुडे पिछले महाभियान आशातीत उपलब्धि देने वाले रहे हैं और इस बार अन्य लक्ष्यों के साथ ही जिले में शिक्षा से वंचित ५३ हजार बच्चों को इस अभियान में शिक्षा से जोडा जाएगा।
उन्होंने जिले में गुणात्मक शिक्षा की कमी पर चिन्ता जाहिर की और कहा कि जन प्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा शिक्षक वर्ग की समर्पित भूमिका से इस स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। शिक्षा में गुणवत्ता विस्तार के मकसद से वे स्वयं तथा जिलाधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण इस अभियान में स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि सरकारी स्कूलों में पूरी तनख्वाह लेने वाले शिक्षक न तो गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, न स्कूल में अपनी उपस्थिति या पूरे समय ठहराव पर। जबकि निजी स्कूलों के शिक्षक मामूली पारिश्रमिक में बेहतर शिक्षा प्रदान करने में जुटे रहते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरजीराम मीणा ने शिक्षा विभाग की ओर से तमाम अतिथियों का स्वागत किया और जिले में शैक्षिक विकास की गतिविधियों तथा भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि शैक्षिक विकास के प्रति लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आरंभ म आयोजक विद्यालय के संस्थाप्रधान भरत त्रिावेदी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन जाने-माने साहित्यकार एवं ओजस्वी मंच संचालक बृजमोहन तूफान ने किया। आभार प्रदर्शन की रस्म अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड गर्ग ने अदा की।
भावभीना स्वागत
आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारियों हरजीराम मीणा एवं गनी मोहम्मद, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेशचन्द्र भट्ट एवचं रणछोड गर्ग, सरपंच रामनारायण मीणा, उपसरपंच उदयभानसिंह, बीआरसीफ मनोहर जोशी, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक गणेशलाल बंजारा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूष्पेन्द्र पण्ड्या, विकास अधिकारी पूनमचन्द कलाल, संस्थाप्रधान भरत त्रिावेदी, लालजी पाटीदार, दीपक शाह सहित आस-पास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों, शिक्षक प्रतिनिधियों और बडी संख्या में ग्रामीण प्रतिनिधियों ने पुष्पहारों से अतिथियों का स्वागत किया।
कला जत्थे ने मन मोहा
समारोह में कला जत्थे के कलाकारों ने शिक्षा विषयक नाट्य प्रस्तुति, लोक नृत्य और संदेशपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया। बालिकाओं ने ईश वन्दना व स्वागत गीत गाया
पौधारोपण किया
समारोह से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी ने विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। क्षेत्राीय सांसद धनसिंह रावत, जिला कलक्टर विकास एस. भाले, मण्डल वन अधिकारी के.के. गर्ग आदि ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
घटिया निर्माण की जांच के निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी ने सांसद व जिला कलक्टर के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अरनिया में उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इसके बाद कक्ष के अवलोकन के दौरान् एक तरफ की दीवार पर सीलन व दरारें देखे जाने पर भवानी जोशी ने इसे जिला कलक्टर को दिखाया। जिस पर इस निर्माण की जांच के निर्देश दिए गए।
साईकिल वितरण
समारोह के उपरान्त विद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी, जिला कलक्टर विकास एस. भाले तथा सांसद धनसिंह रावत, उपखण्ड अधिकारी नवनीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमसिंह आदि ने तलवाडा स्कूल की १० तथा घलकिया रामावि की ७ जनजाति छात्रााओं को साईकिलें प्रदान की।
पदयात्राा कर जगायी तालीम की अलख
इससे पूर्व घलकिया मोड से ढोल ढमकों व शिक्षा के नारों के साथ विशाल पदयात्राा निकली। इसमें चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्यमंत्राी भवानी जोशी, सांसद धनसिंह रावत एवं जिला कलक्टर विकास एस. भाले सहित कई अधिकारी, जन प्रतिनिधि और बडी संख्या में ग्रामीण नर-नारी, स्कूली बच्चे आदि शरीक हुए। पदयात्राा स्कूल पहुंच कर समारोह म परिवर्तित हो गई।