श्रीगंगानगर। राजस्थान गौड ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 9 अगस्त को गौड ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन परशुराम परिसर, सेक्टर 4 विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन राज्य के यातायात मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा जयपुर में 13 जुलाई को किया। इस परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता हैं।
एडवोकेट राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पंजीयन का फार्म गौड ब्राह्मण धर्मशाला एवं श्री बालाजी आयुर्वेदिक स्टोर लक्कड मंडी रोड पर उपलब्ध है। परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल से प्राप्त की जा सकती है।