पुष्करणा दिवस पर होगी वायस ऑफ पुष्करणा प्रतियोगिता
15 Jul
2009

बीकानेर, पुष्करणा दिवस के अवसर पर इस बार बीकानेर में वायस ऑफ पुष्करणा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि पुष्करणा समाज में बढ रही गायक-गायिका प्रतिभाओं को देखते हुए वायस ऑफ पुष्करणा प्रतियोगिता का दो वर्गो में आयोजन रखा गया है। जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ तथा राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से प्रति वर्ष पुष्करणा दिवस के अवसर पर कराए जाने वाले समारोह के तहत इस वर्ष भी अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत विभिन्न आयु वर्ग में चित्रकला, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, स्वस्थ शिशु, वाद-वाद, मेहंदी-माण्डणा तथा फैंसी ड्रैस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग तिथियों तथा स्थानों पर किया जाएगा। जोशी ने बताया कि सभी आयोजनों को अंतिम रूप देने के लिए प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा की अध्यक्षता में गुरूवार १६ जुलाई शाम को परिषद युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक ब्रहम बगेची में रखी गई है। प्रकोष्ठ की ओर से पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या 2 अगस्त को समाज की विभिन्न शैक्षिक प्रतिभाओं के सम्मान के कार्यक्रम की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। शैक्षिक प्रतिभा सम्मान के लिए अंक तालिका जमा कराने की अंतिम तारीख 25 जुलाई रखी गई है।
|