बीकानेर को नगर निगम व ट्रिपल आईआईटी के साथ हनुमानगढ, किशनगढ और झुन्झुनूं को नगर परिषद तथा लूणकरणसर, नापासर और खाजूवाला शहरों को नगर पालिका घोषित
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज बहुप्रतीक्षित बीकानेर के लिए कई उम्मीदों मे से कई योजनाओं की घोषणा की। उन्हाने घोषणा करते हुए कहा कि आज के बीकानेर शहर की बदली हुई तस्वीर को देखते हुए आप भी सहमत होंगे कि इस शहर को अब नगर परिषद् तक सीमित रखना उचित नही है। अब मैं इसे क्रमोन्नत करते हुए नगर निगम बनाए जाने की घोषणा करती हूं।
हनुमानगढ, किशनगढ और झुन्झुनूं को नगर परिषद तथा लूणकरणसर, नापासर और खाजूवाला शहरों को नगर पालिका घोषित
बीकानेर में Public Private Partnership के आधार पर Integrated Woolen Textiles Park की स्थापना
पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा का एक अच्छा वातावरण तैयार हो रहा है। आने वाले समय में हम बीकानेर में Triple IT] जोधपुर में IIMS, उदयपुर में IIM] अजमेर में Central University] जयपुर में World University] कोटा में IIT स्थापित करना चाहेंगे। इसी प्रकार शेखावाटी में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, भरतपुर में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय और अलवर में राज ऋषि भर्तृहरि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्रा में इस क्षेत्रा के लोगों के लिए मील के पत्थर साबित होंगे, क्योंकि अब प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को उच्च शिक्षा के लिये बाहर नही जाना पडेगा।
जल्द Royal Rajasthan नाम की तीसरी Train
Rajasthan Livestock Development Mission की स्थापना
बीकानेर में २२० के.वी. का ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास हो चुका है और इसी क्रम में मैं श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर तथा आसपास की तहसीलों में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए - श्रीविजयनगर में १३२ के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किये जाने की घोषणा करती ह तथा नोखा एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए २२० केवी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किये जाने की घोषणा जो कि सब स्टेशन वर्तमान में स्थापित १३२ केवी ग्रिड सब स्टेशन नोखा को क्र्रमोन्नत करके बनाया जावेगा।
बीकानेर शहर के लिए एकीकृत आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत कच्ची बस्ती में सडक विकास नाली निर्माण, पेयजल सुविधा के विकास, सीवरेज प्रणाली आदि पर ५७ करोड २६ लाख व्यय किये जावेगे।