KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मुख्यमंत्री द्वारा सूरसागर झील के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण
15 Aug 2008

सूरसागर का उद्घाटन होने के साथ ही उसके मध्य स्थापित रगीन फव्वारें से जल की धारा ने ऊंचाई तय करते ही जनता ने करतल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि सूरसागर झील के सौन्दर्य एवं इस क्षेत्र के षुद्ध पर्यावरण के लिए जरूरी है कि इसमे गंदा पानी नहीं छोडे। 
राजे ने गुरूवार को बीकानेर की ऐतिहासिक सूरसागर झील  के ६ करोड की लागत से हुए जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य के लोकार्पण  के बाद जनता की ओर मुखातिब होकर यह बात कही। उन्होंने हजारों की जनता के बीच सूरसागर को हर नजरिये से देखा और  अधिकारियों से कहा कि इसके किनारे कॉफी हाउस ऐसी जगह बनना चाहिए, जिससे षैलानी जूनागढ के सौन्दर्य को निहार सके। उन्होंने सूर सागर में पहुंच रहे पानी और उसकी निकासी की अधिकारियों से जानकारी ली। सूरसागर का उद्घाटन होने के साथ ही उसके मध्य स्थापित रगीन फव्वारें से जल की धारा ने ऊंचाई तय करते ही जनता ने करतल  ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
 मुख्यमंत्री ने सूरसागर के किनारे चलकर जनता से मिलकर कहा कि अगर इसमें गंदगी छोडी गई तो फाईन लगया जायेगा। उन्होंने सूरसागर के कौने पर बने घाट पर नारियल बधारा और वहां खडे होकर अधिकारियों को दिषा-निर्देष दिये और कहा कि नगर विकास न्यास को पाबन्द किया जाये कि इसकी सीढयों पर गंदगी न हो सके। मुख्यमंत्री ने सूरसागर की सीढयों से उतरकर कुछ देर के लिए  घाट पर भी बैठी।
 मुख्यमंत्री के यहां पहुंचते ही हजारों की संख्या में एकत्रित भीड ने उनका गर्मजोषी के साथ  अभिवादन  किया और मानों वे कह रहे थे कि उनके प्रयास से ही उन्हें गंदगीभरे माहौल से छुटकारा मिला है। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच पहुंची कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। 
  इस अवसर पर आबकारी एवं पर्यटन मंत्री देवी सिंह भाटी,राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष मानिक चन्द सुराना, राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण के अध्यक्ष एस.एन.गुप्ता, आर.यू.आई डी.पी के निदेषक करणी सिंह राठौड सहित प्रषासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Sursagar Lake - Jheel Sursagar

Pelagian Dictionary

सूरसागर
झील
जीर्णोद्धार
कार्य
लोकार्पण


Comments to this News

आखिर वो दिन भी आ ही गया जिसका काफी दिनों से इंतजार था. मुझे तो ये जानकर बड़ी खुशी हुई कि सूरसागर की बरसों पुरानी रंगत पुनः लौट आई. चलो कभी बीकानेर आना हुआ तो एक नजर भर इसे जरुर देखेंगे ., Bharat Purohit, Neemuch (6/28/2003)


हमारी मुख्यमंत्री वसुंधरा ने बीकानेर का सूरत ऐ हाल बदल कर ये जता दिया है की अगर इच्छाशक्ति हो तो कम समय में भी शहर का विकास किया जा सकता है. इसीलिए पूरे शहर की जनता कह रही है की महाराजा गंगासिंह जी के बाद इस बार ही किसी नेता ने बीकानेर की दशा सुधारी है ! जो विधायक छोटे छोटे मुद्दों को पिछले १५ साल से भुना कर भी कभी काम नहीं करवा पाए उतना काम अंतिम ३ महीनो में हुआ है ! अब वक़्त आ गया है की बेवकूफ बनाने वाले और जाति और समुदाय विशेष के वोटों को बटोरकर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सकने वाले शहर के विधायक को जनता उखाड़ फेंके ., vinay (8/20/2008 9:11:40 AM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Jab we met


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares