www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
03 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


मुख्यमंत्री ने किये कईं लोकार्पण
15 Aug 2008

सूरसागर का उद्घाटन होने के साथ ही उसके मध्य स्थापित रगीन फव्वारें से जल की धारा ने ऊंचाई तय करते ही जनता ने करतल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

बीकानेर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल परिसर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की कडी में गुरुवार को ३२ करोड रुपये की लागत से विभिन्न चार विशेषज्ञ विभागों का शिलान्यास किया तथा एक चिकित्सा इकाई का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के शहरी जन सहभागिता योजना के तहत निर्मित इन भवनों का मंत्रोच्चारण एवं भूमि पूजन के बाद शिलापट्टिका रखी।

श्रीमती राजे ने जन सहभागिता में दानदाताओं द्वारा सहयोग करने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने सेवा भाव के इस महत्वपूर्ण कार्य में जो सहयोग दिया है, जिसे लोग सदैव याद रखेगे। उन्होंने दानदाताओं का आह्वान किया कि वे चिकित्सा सेवा जैसे पुनीत कार्य में सरकार के साथ बढचढकर आगे आकर सहयोग करें।

ट्रोमा अस्पताल का शिलान्यास- मुख्यमंत्री  ने अस्पताल परिसर में सर्व प्रथम १० करोड की लागत से बनने वाले श्री चुन्नीलाल राजकीय ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास किया। तीन मंजिला यह भवन  ५६०० वर्गफीट में निर्मित होगा जिसमें सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। इस सेंटर में  ७५ शैय्याएं होंगी। सेंटर में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को उच्च क्वालिटी की चिकित्सा सुविधा जो बडे अस्पतालों में मिलती है वह यहाँ मिलेगी। इस सेंटर का निर्माण हीरालाल चुन्नीलाल सोमानी चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता द्वारा किया जा रहा है जिसमें पांच करोड रुपये ट्रस्ट और पांच करोड रुपये की भागीदारी राज्य सरकार की होगी।

कार्डियो वास्कूलर साइन्सेज एण्ड रिसर्च सेन्टर - मुख्यमंत्री ने हल्दीराम मूलचंद ट्रस्ट के सहयग से १६.५० करोड रुपये की लागत से बनने वाले हल्दीराम मूलचंद गर्वनमेंट सेंटर ऑफ कार्डियो वास्कूलर साइन्सेज एण्ड रिसर्च का शिलान्यास किया। इस सेंटर पर दानदाता द्वारा ८.२५ तथा राज्यांश का ८.२५ करोड रुपये की सहभागिता होगी। इस सेंटर में मरीजों के लिए ६० शैय्याओं की सुविधा उपलब्ध होगी। यह भवन २००९ तक बन कर तैयार हो जायेगा।

न्यूरो मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति केन्द्र - श्रीमती राजे ने शिव किसन, मींडाराम दम्माणी राजकीय न्यूरो मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति केन्द्र की भी नींव रखी। तीन करोड रुपये की लागत से बनने वाले इस केन्द्र में रोगियों के लिए १०० बेड की सुविधा मुहैया होगी। यह केन्द्र एक वर्ष में पूरा हो जायेगा। इस सेन्टर में मानसिक रोग विभाग,नशा मुक्ति केन्द्र एवं न्यूरो फिजिशियन की सुविधा उपलब्ध होगी।

न्यूरो साइन्सेज सेन्टर - मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में श्रीमती सूरज देवी मोतीलाल दुग्गड मेमोरियल राजकीय न्यूरो साइन्सेज सेन्टर का भी शिलान्यास किया। इस सेंटर पर तीन करोड रुपये की लागत आयेगी जिसमें ६० शैय्याओं की सुविधा होगी। वातानुकूलित यह भवन २५ हजार वर्ग फीट में बनकर तैयार होगा।

जिरिएट्रिक अनुसंधान केन्द्र का लोकार्पण - मुख्यमंत्री ने पाना देवी बिन्नाणी राजकीय जिरिएट्रिक अनुसंधान केन्द्र का लोकार्पण किया। राजस्थान में यह पहला अस्पताल है जहाँ बुजुर्गो के लिए पृथक से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। एक करोड रुपये की लागत से निर्मित इस सेंटर का प्रथम तल बन चुका है तथा भविष्य में दूसरी मंजिल और बनेगी। यह सेंटर १३ हजार वर्ग फीट में बना है जिसमें ४० बैड है और भविष्य में १० बैड और बढाये जायेंगे। इस सेंटर के प्रेरक श्री बाबूलाल दुग्गड है।

डायबिटीज केयर एण्ड रिसर्च सेन्टर का अवलोकन - मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे ने डायबिटीज सेन्टर का अवलोकन किया तथा भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा। श्रीमती राजे ने आई.सी.यू में भर्ती रोगियों के बारे में भी चिकित्सकों से जानकारी हासिल की। श्रीमती राजे ने सेन्टर में पी.सी.आर, स्वी केंसर तथा ओटो एनालाइजर मशीनों का बटन दबाकर शुभारम्भ भी किया।
  मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर पर्यटन मंत्री  श्री देवी सिंह भाटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्री नरपत सिंह राजवी, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री एस.एन. गुप्ता, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री मानिक चन्द सुराणा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
  प्रारम्भ में अस्पताल परिसर में पहुँचने पर मुख्यमंत्री का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजा बाबू तथा पी.बी.एम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद बिहाणी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा अस्पताल की गतिविधियों एवम् व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अग्रसेन महाराज के चौराहे का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने गुरुवार को मॉडर्न मार्केट स्थित अग्रसेन चौराहे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आबकारी व पर्यटन विभाग मंत्री  देवी सिंह भाटी, जन अभियोग निराकरण अध्यक्ष एस.एन.गुप्ता, बीकानेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष मित्तल सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।


बारहगुवाड में सदाफते सीसी रोड का लोकार्पण
बीकानेर, सार्वजनिक निर्माण मंत्री  राजेन्द्र राठौड ने गुरूवार को बीकानेर शहर के सदाफते मार्ग पर सी.सी.ब्लॉक सडक के कार्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री नन्द लाल व्यास ने की।

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने नत्थूसर गेट से मौहता चौक, आचार्य चौक होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर तक की सडक में चिन्हित स्थानों पर सडक नवीनीकरण एवं सी.सी.ब्लॉक के लिए ३२ लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। इस अवसर पर श्री राठौड ने बताया कि बीकानेर शहर में विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत १२५ सडकों के कार्य स्वीकृत किये है और १४२ किलोमीटर बनने वाली सडकों पर ३२०४ लाख रूपये खर्च होंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Bikaner

Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Pelagian Softwares - Accouting, Invoicing, Stock, Payroll, Billing Softwares
Download Free Trial Now

Top Story of The Day
Latest Articles

Dr Parag Diwan, VC of UPSC and Dr. David Johnston, President, UWL while Signing the MOU

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com