www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
30 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


हर डग देता रहा श्रद्धा का सुकून
15 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

बांसवाडा, १५ सितम्बर/गणेश चतुर्थ के अवसर पर तलवाडा के सिद्धि विनायक तीर्थ को पहुंचने वाली तमाम सडकों पर पदयात्रियों के काफिले चलते रहे। बडी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों और बच्चों ने अपने-अपने इलाकों से नंगे पांव पदयात्रा करते हुए सिद्धि विनायक मन्दिर पहुंच कर सिद्धि विनायक के दर्शन किए।
 आम तौर पर बुधवार, पूर्णिमा आदि के दिन भी पदयात्रियों के समूह सिद्धि विनायक तलवाडा पहुंचते है और अपनी श्रद्धा का इजहार करते हैं। लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन सिद्धि विनायक पहुंचने वाले पदयात्रियों की संख्या सैकडों में होती है।  जन मान्यता है कि पदयात्रियों की मनोकामनाएं भगवान सिद्धि विनायक अवश्य पूर्ण करते हैं।
 शनिवार सवेरे से ही पदयात्रा कर सिद्धि विनायक तीर्थ आने वालों का तांता बंधा रहा। बडी संख्या में श्रद्धालु बांसवाडा शहर और जिले के विभिन्न स्थानों से पदयात्रा करते हुए सिद्धि विनायक तीर्थ पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन किए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

CM Launching Mahindra World City and BPO Office of the Infosys at Kalwada, Jaipur

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela