KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


रेजिडेंट चिकित्सक 48 घंटे की हडताल पर
15 Sep 2009

स्टाई पेण्ड बढाने की मांग


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर राज्य सरकार द्वारा नाममात्र का स्टाईपेण्ड बढाये जाने से नाखुश हुए रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार मध्य रात्रि से प्रदेश व्यापी हडताल शुरू कर दी है। पीबीएम अस्पताल में भी एक सौ अडत्तीस रेजीडेंट चिकित्सकों के हडताल पर चले जाने के कारण चिकित्सकीय व्यवस्था प्रभावित हुई है। हालांकि  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल के नियंत्रक डॉ.राजा बाबू पंवार ने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मीटिंग कर चिकित्सकीय व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दे दिये है।
रेजीडेंट चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.संदीप धनकड ने बताया कि स्टाई पेण्ड में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार को 15 दिनों का समय दिया गया था। सरकार ने स्टाई पेण्ड में एक हजार से पन्द्रह सौ रुपए की वृद्धि की है। जो कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार नहीं है। रेजिडेंट चिकित्सकों की मांग है कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में वहां की सरकारों ने रेजिडेंट चिकित्सकों को स्टाई पेण्ड में पांच से छः हजार रूपए की वृद्धि की है उसी प्रकार यहां भी रेजिडेंट चिकित्सकों के स्टाई पेण्ड में वृद्धि की जाए।
डॉ.धनकड ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने फिलहाल 48 घंटे तक हडताल की घोषणा की है, लेकिन इस दौरान सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्टाई पेण्ड में वृद्धि नही की तो यह हडताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्टाई पेण्ड नहीं बढाये जाने से आक्रोशित हुए रेजिडेंट चिकित्सकों का कहना है कि राज्य सरकार विधान सभा में प्रस्ताव पारित करके विधायकों के वेतन व पेंशन में वृद्धि कर रही है। विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा कर रही है, लेकिन 18 से 2॰ घंटे ड्यूटी पर रहकर जनता की सेवा करने वाले रेजिडेंट चिकित्सकों के स्टाई पेण्ड के नाम मात्र का बढा रही है। अचरज की बात है कि एक बार विधाय बनने के बाद उस नेता को बिना कुछ करे ही उम्र भर पेंशन दी जाती है जबकि सेवारत रहने के बावजूद रेजिडेंट चिकित्सकों को उनका हक भी नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों में ही भेदभाव बरते जाने के रवैये से परेशान हुए रेजिडेंट चिकित्सकों के आक्रोश को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि इस बार वे आरपार की लडाई के मूड में है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Resident Doctors Resident Doctors Strike

Pelagian Dictionary

चिकित्सक
घंटे
हडताल
पर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Imaran Hashmi and Sonal Chauhan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares