क्राफ्ट इण्ड-2008 का शुभारंभ आज
15 Oct
2008
जयपुर, आयुक्त उद्योग विभाग के अन्तर्गत उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा दिनांक 16 से 23 अक्टूबर तक क्राफ्ट इण्ड-2008 का आयोजन परशुरामद्वारा स्थित अरबन हाट, जयपुर में किया जा रहा है। क्राफट इण्ड की श्रृंखला में यह 14वाँ आयोजन है जो कि दशहरा एवं दीवाली के मध्य आयोजित किया जाता है।
क्राफ्ट इण्ड-2008 का शुभारंभ आज 16 अक्टूबर गुरूवार को सायं 5.30 बजे मनोहर कान्त आयुक्त, उद्योग एवं अध्यक्ष, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा किया जायेगा।
क्राफट क्राफ्ट इण्ड-2008 में राज्य के लघु उपक्रमी, दस्तकार, हस्तशिल्पी एवं बुनकरों के अलावा विभिन्न राज्यों की स्टॉलें भी लगाई जायेंगी जिसमें प्रमुख रूप से वुडन फर्नीचर, ज्वैलरी, चन्दन की लकडी के उत्पाद, विद्युत उपकरण, रेडीमेड गारमेन्ट्स, जूट के उत्पाद, प्लास्टिक उत्पाद, बाडमेरी प्रिन्ट, नमदा, पेचवर्क, मूर्तिकला, चमडे के उत्पाद आदि प्रमुख है। क्राफट इण्ड में जूट के विभिन्न उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।
|