आरएफसी रीको के बिजनेस प्रमोशन शिविर में निवेशकों ने रूचि दिखाई
15 Oct
2008
500 करोड रूपये निवेश की संभावनाः 160 करोड रूपये के ऋण प्रार्थना पत्र मिले
|
Navratri Special on

|
नई दिल्ली, राजस्थान वित्त निगम (आर.एफ.सी) एवं राजस्थान उद्योग विनियोजन निगम (रीको) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नई दिल्ली के पी.एच.डी. चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित व्यापार संवर्द्धन शिविर में निवेशकों ने रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग उद्योग के क्षेत्रा में गहरी रूचि दिखाई है, फलस्वरूप प्रदेश में 500 करोड रूपये के निवेश की उम्मीद बनी है। शिविर में विभिन्न परियोजनाओं के लिए आर.एफ.सी. को 160 करोड रूपये के ऋण आवेदन भी प्राप्त हुए हैं।
शिविर में उद्योग आयुक्त मनोहर कांत, उद्योग संवर्द्धन ब्यूरो (बीप) के आयुक्त उमेश कुमार, राजस्थान वित्त निगम के अधिशाषी निदेशक पवन अरोडा, रीको महाप्रबंधक आलोक कुमार, विशेषाधिकारी श्रीमती शैली किशनानी, उप महाप्रबंधक ओ.एम.चोहला, आशुतोष दीक्षित और आर.पी.मीणा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक पवन चोपडा ने बताया कि शिविर परिणाम की दृष्टि से काफी सफल रहा। उन्होंने बताया कि उद्यमियों ने प्रदेश के भिवाडी और आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना करने के प्रति अधिक रूचि दिखाई।
शिविर में आर.एफ.सी, रीको, बीप, उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को जमीन आवंटन से लेकर ऋण स्वीकृति तक की जानकारी विस्तार से दी गई। उद्यमियों ने वित्त निगम द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं में अत्यधिक रूचि प्रदर्शित की एवं निगम की ’फास्ट ट्रैक ऋण योजना‘ को विशेष रूप से सराहा।
|