बीकानेर, रामपुरियां महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा इकाई योजना का समापन गुरूवार को हुआं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संवित सोमगिरिजी महाराज ने की, उन्होनें विधार्थीयों को बताया कि राष्ट्र की अवधारएणा तथा सेवा की अवधारणा मन में होनी चाहिए। तथा मन में दूसरों के प्रकि श्रद्धा आदर कृतज्ञता होनी चाहिए। उन्होनें गीता के कर्मयोग को समझाते हुए कहा कि मनोयोग को दूर करने के लिए सारे सुत्र विधिमान है। महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रोफेसर, एचआर वर्मा ने विधार्थीयों को समबोधित करते हुए कहा कि परोपकार की भावना से समाज और राष्ट्र उतरोतर उन्नति करता जाता है। इस अवसर पर डॉ एसएस सोढा व मदन सैनी ने सात दिवसीय शिविर की उपलबिध्यों पर जानकारी दी। समापन समारोह में स्वामी सोमगिरीजी ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कार्यक्रम का संचालन रासेयो इकाई के प्रभारी डॉ एसएस सोढा ने किया।