डूंगरपुर १५ नवंबर/प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री कनकमल कटारा १८ नवंबर से जिले के आठ दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पांच दिवसीय रंगारंग ’वागड-महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि कटारा १८ नवम्बर को प्रातः १० बजे डूंगरपुर सर्किट हाऊस पहुंचेगे जहां से ११.३० बजे पोहरी खातुरात में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मध्याह्न ३ बजे सीमलवाडा उपखण्ड कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। कटारा सायं ७ बजे डूंगरपुर गांधी वाटिका में निकाह कार्यक्रम में शरीक होंगे। वे १९ नवम्बर को १०.३० पर सरोदा ११.३० बजे कोकापुर पहुंचेंगे। वे २ बजे सर्किट हाउस डूंगरपुर पहुंचेंगे तथा डूंगरपुर में पुलिस क्वार्टर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। जनजाति मंत्री कटारा २० नवम्बर को प्रातः ११.३० बजे देवल में सामुदायिक भवन व राउमावि के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, दोपहर १.१५ बजे बटका फला में राउप्रावि के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन कर सायं ४ बजे डूंगरपुर डाईट भवन में १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम की पुस्तिका का विमोचन कर रात ८ बजे सागवाडा पहुंव रात्रि विश्राम करेंगे।
कटारा २१ नवम्बर को प्रातः ९ बजे सागवाडा से प्रस्थान कर डूंगरपुर पहुंचेंगे और प्रातः १० बजे लक्ष्मण मैदान में पांच दिवसीय रंगारंग वागड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर १.३० बजे ऊबली पहुचेंगे व एक विवाह समारोह में शरीक होकर सायं ६.३० बजे तलवाडा में विवाह समारोह में भाग लेंगे। कटारा २२ नवम्बर को प्रातः १०.३० बजे गलियाकोट, ११.३० बजे सिलोही, १२.३० बजे उदैया, १.३० बजे वणियाप, २ बजे गडाजसराजपुर, २.३० बजे पारडा माताजी, ३ बजे बडगी, ३.३० बजे चीतरी एवं सायं ५ बजे भेमई पहुंचकर जन सभाओं को संबोधित एवं शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। २३ नवम्बर को कटारा ११ बजे झोसावा, १२ बजे धनतालाब, १ बजे लिखतिया, २ बजे दरियाटी, ५ बजे डूंगरपुर, ६ बजे शिशोट, ७ बजे कोचरी, ८ बजे दाद धाम में जनता को संबोधित करने के साथ ही दोपहर ३ बजे डूंगरसारण में पीएचसी में नवीन भवन का शिलान्यास एवं ४ बजे नई बस्ती बडगामा में शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। कटारा २४ नवम्बर को प्रातः ९ बजे बांसवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे । वे दोपहर १ बजे भीलूडा में जनसभा संबोधित कर राबाउमावि के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, सामुदायिक भवन, लेम्पस गोदाम का शिलान्यास, आश्रम छात्रवास व पानी की टंकी का उद्घाटन करेंगे। कटारा २५ नवम्बर को सायं ४ बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगें।