डूंगरपुर १५ नवंबर/शहर के जिला रिजर्व पुलिस लाईन्स में श्री सई बाबा मंदिर का शिलान्यास गुरूवार को जिला कलक्टर नीरज के. पवन एवं जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला ने किया।
स्थानीय रिजर्व लाईन स्थित रूद्रायिणी माता मंदिर परिसर में गुरूवार को अभिजीत मूहूर्त में जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने पण्डित बालकृष्ण शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रेच्चारों के बीच वास्तुदेव की विधिवत पूजा अर्चना के साथ पांच लाख रूपयों की लागत से बन रहे सांई बाबा मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर एक वर्ष के भीतर पूर्ण आकार प्राप्त कर लेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश दान जुगतावत, पुलिस उपाधीक्षक सागवाडा नरेश चीता, जिले के विभिन्न थानों के एसएचओ, मंदिर निर्माण समिति संयोजक विनय श्रीमाल, सहसंयोजक पद्मेश गांधी, हेमेन्द्र चौबीसा, गजेन्द्र श्रीमाल, रजनीश चौबीसा, पन्नालाल चौबीसा, नगीन चौबीसा, लक्ष्मीलाल जैन, नाथूलाल पंचाल, मोहनलाल, अनिल बंशीलाल, अरविंद त्रिवेदी, रोशन त्रिवेदी* तथा मंदिर के शिल्पी देवशंकर सोमपुरा, ललित सोमपुरा व सत्यनारायण सोमपुरा मौजूद थे।