बीकानेर, जिले की सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा से शनिवार को 22 प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिखर अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्रा से भारतीय जनता पार्टी के डा.गोपाल जोशी व कॉग्रेस प्रत्याशि डा. बी.डी.कल्ला ने अपना नामांकन पत्रा दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद मुस्ताक, भवानी शंकर उपाध्याय, ओम प्रकाश छीपा व बीना देवी ने नामांकन पत्रा दाखिल किया है। बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्रा से चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरे है। इनमें सुरजा राम नायक, अता मोहम्मद कयामखानी, शब्बीर व जफर अली शामिल है।
अग्रवाल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये है। इनमें किसना राम व छैलू सिंह ने दो-दो पर्चे दाखिल किये है। दोनों ने एक-एक नामांकन भाजपा व एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा है तथा करणसिंह जांगू ने बसपा से नामांकन पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि खाजूवाला विधान सभा क्षेत्रा से काशीराम ने बसपा, सार्दुलसिंह ने सी.पी.एम. व पेमाराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा है। लूणकरनसर विधान सभा क्षेत्रा से द्वारका प्रसाद ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्रा भरा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोलायत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा से देवी सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी से, सूरता राम ने बहुजन समाज पार्टी व लिखमाराम ने भारतीय बहुजन पार्टी से नामांकन पत्रा दाखिल किये है। नोखा विधान सभा क्षेत्रा से कन्हैया लाल नाम के दो प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में अलग-अलग पर्चा भरा है।
I Vishwajeet Singh Harasar introduce my self as the Nominee for the Rajasthan Assembly election 2008 from Bikaner East Seat . Presently I am ward Member of Ward No. 40 of Bikaner Nagar Nigam .
I have been involed in regular politics of Bikaner from Last some years . I had try to help as much as I can to solve the issues of our Local peoples . I am always ready for Every citizen of Bikaner inspite Looking at his caste and cultural .
I am trying to meet you personally but due to any reason if I am not able to see you personally pls take this email as personal request to you for your Vote & Support of your complete family .