मेडतासिटी। मेडता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस व भाजपा द्वारा अपने अपने प्रत्याशी को घोषणा करते हुए क्षेत्र में भारी विरोध के चलते हुए शनिवार को दोपहर में सुविख्यात भंवरमाता के मंदिर में महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारी की दावेदारी करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थक तथा आसपास के गांवों के समर्थक शामिल थे। करीब दो हजार लोगों की महापंचायत कांग्रेस और भाजपा द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिये बिना बाहरी व्यक्तियों को दिये टिकट का विरोध करते हुए कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार खडा करने का निर्णय किया। तथा महापंचायत किस को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खडा करेगी। इसका फैसला महापंचायत रविवार को प्रातः दस बजे करेगी। महापंचायत में मेघवाल समाज के भाजपा से दावेदारी करने उम्मीदवार बगदाराम मेघवाल व निबाराम लोढा ने कहा कि चूंकि तीनो ंही पार्टियो ंसे मेघवाल जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है इसलिए हमें छोडकर शेष प्रत्याशियों नाम पर चर्चा करें। शेष प्रत्याशियों में भाजपा के भंवरलाल रिठारिया, पूर्व प्रधान रियांबडी अन्नाराम बावरी, तथा श्याम लाल जिसने कांग्रेस के टिकट मांगा था शेष बेचे इन तीनों नाम के होने से किसी एक की उम्मीदवारी पर महापंचायत सहमति जारी करेगी। उसके साथ महापंचायत में शामिल लोग उस उम्मीदवार का तन-मन-धन से समर्थन करेगे। चूंकि नागौर जिला बावरी समाज की चुनाव को लेकर शनिवार को आयेाजित होने के कारण महापंचायत को रविवार को सुबह दस बजे तक स्थगित कर दिया गया। महापंचायत में मेडता व रिया पंचायत समिति के बडी संख्या लोग उपस्थित थे। तथा टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हुए कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। (शशांक टाक)