मेडतासिटी, राजकीय महाविद्यालय मेडता सिटी में परीक्षा फार्म मिलने की अन्तिम दिनांक नजदीक आने पर फार्म लेने के लिए छात्रों की उमडी भीड पर महाविद्यालय के प्रशासन की लापरवाही व अवस्था के कारण छात्रों बिना परीक्षा फार्म टोकन हाथ निराश होकर वापस खाली हाथ जाना पडा। फार्म मिलने के समय में लेकर लास्ट समय तक छात्र लाईन में खडे रहे मगर लाइन में छात्रों को आवेदन नहीं दिये गये बल्कि महाविद्यालय के स्टाफ ने अपने चहतों को मनमानी पूर्वक परीक्षा फार्म दिये। कुछ छात्र जो प्रोफेसरो के घरो पर घरों पर ट्यूशन पढते है उन्हें घर बैठे ही फार्म दिये गये। इस अवस्था को लेकर गांवों से आये छात्रों को बेवजह भारी परेशानी का सामना करना पडा। साथ मे उनका बसों में दिया गया किरायो भाडा भी बेकार चला गया। इस मामले को लेकर जब अभिभावकों महाविद्यालय प्रशासन से बातचीत करनी चाही तो प्रशासन के लोगों ने उन्हें भी धक्का धुम देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग को शिकायत लिखने का निर्णय लिया है। - शशांक टाक