मुरलीधर मे 12 लाख के गहने चोरी
15 Nov
2009
चोरो ने उडाये 50 तौला सोना, ढाई किलो चान्दी व 25 हजार नकद
बीकानेर, मुरलीधर व्यास नगर स्थित सी-228 मे चोरों ने आज एक बडी चोरी को वारदात को अंजाम देते हुए 50 तौला सोना, 2 किलो चान्दी व पच्चीस हजार रूपये नकद उडा लिये। मकान मालिक सहित परिवार के सभी सदस्य दो दिनों के लिए जोधपुर गये हुए थे और चोरो ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बडी आसानी से घर मे रखें गहनों व चान्दी के बर्तनो सहित 25 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया।
मकान मालिक जब दोपहर तीन बजे जब घर पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे सहित अन्दर के दो कमरों व आलमारियों के ताले टुटे हुए मिले। मुख्य गेट का ताला तोडकर अन्दर घुसे चोरों ने इत्मीान से घर की सभी जगहों पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान के आधार पर चोरो के गहनों के पारखी होने का ही कयास लगाया जा रहा है। गहनों की जॉच परख करने के बाद चोर असली गहनों और बर्तनों को साथ ले गये और पास मे ही रखी आर्टिफिशिल ज्वैलरी वहीं छोड गये। चोरी गये सामान मे एक तिमणियाँ, कुंदर मीनाकारी के दा सेट, एक कंदोळा, दो सेट, पाटला, चुडी, चार मूठिया, चॉदी की बडी व छोटी थाली, एक ट्रे, दो लोटे व गिलासें व चम्मच इत्यादि शामिल है।
कोर्ट मे लिपिक राधाकिसन किराडु के मकान मे हुई इस चोरी के बाद से ही पूरा परिवार व आस पडौस स्तब्ध है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी मूरलीधर किराडू व नयाशहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये तथा एसएफएल की एक टीम भी वहां पहुंच गयी। एसएफएल टीम ने फिंगर प्रिंट लेते हुए जांच की कार्यवाही शुय कर दी थी।
|