खींची को पीएचडी उपाधि
15 Dec
2008
बीकानेर, बीकानेर विश्व विद्यालय ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. खींची को पीएचडी उपाधि प्रदान की है। खीचीं ने ‘बीकानेर राज्य की सैनिक व्यवस्था एवं बिट्रिश साम्राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में इसका योगदान (1818 से 1947 तक)’ विषय पर अपना शोध रामपुरिया कॉलेज के व्याख्याता डॉ. वी. एन. सिंह के निर्देशन में पूरा किया है। शोध में बीकानेर राज्य के सैनिकों द्वारा प्रथम तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने तथा ऊंट सवार सेना - गंगा रिसाला की भुमिका पर नए तथ्य उजागर किए गए हैं।
|