बेसिक पी जी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आज एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ’आंतरिक सुरक्षा ः जिम्मेदार कौन‘ रखा गया था। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्याम नारायण रंगा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव रामजी व्यास ने छात्रों को कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व के विकास व राष्ट्रीय सेवा का एक अच्छा माध्यम है तथा छात्रों को चाहिए कि वे इसकी गतिविधियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या म जुडे। रामजी व्यास ने छात्रों को बताया कि आंतरिक सुरक्षा किस तरह से एक राष्ट्र के लिए मायने रखती है और हम सब किस तरह से इसके प्रति जिम्मेदार हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत बिस्सा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा येाजना छात्रों की सह शैक्षणिक गतिविधियों का वह माध्यम है जिसके द्वारा छात्र समाज के विकास में अपना प्रत्यक्ष योगदान दे सकता है। विषय को आज के समय में प्रांसगिक बताते हुए प्राचार्य ने कहा कि आज इस विषय पर गहन चिंतन की आवश्यकता है तथा युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्र के विकास में आगे आए।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शैलेष खत्री ने प्रभावी भषण देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खत्री के भाषण को छात्रों द्वारा काफी सराहा गया। इसी तरह बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र भैंरूरतन पुरोहित दूसरे स्थान पर रहे तथा तृतीय स्थान पर बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र लोकेश बोडा व द्वितीय वर्ष के छात्र जयशंकर खत्री ने संयुक्त रूप से बाजी मारी।
कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन महाविद्यालय के व्याख्याता सुरेश पुरोहित ने किया तथा प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका प्राचार्य प्रशांत बिस्सा व व्याख्याता महेश सारण ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुकेश किराडू, मुकेश ओझा, गोवर्धन जोशी, महेन्द्र रगा, आनंद पुष्करणा, बसंत रंगा व भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण रंगा ने किया।