डूंगरपुर, जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर नीरज के.पवन ने २१ से २२ जनवरी को बेणेश्वरधाम पर आयोजित होने वाले पौषपूर्णिमा पदयात्रा महोत्सव दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के तहत विराट पदयात्रा महोत्सव दौरान शांति एवं सुरक्षा, बिजली, पेयजल, सडक मरम्मत, यातायात, चिकित्सा और गोताखोरों की व्यवस्थाओं के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी करते हुए कहा है कि लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए पदयात्रियों की सुविधार्थ समस्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।