www.khabarexpress.com |
| 16 October 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Dhan Teras | Deepawali | |
सूरतगढ, रोटरी क्लब द्वारा सूर्योदय क्षेत्र में वृद्धजन एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन वार्ड नं. 29 के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक नागपाल थे जबकि अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. मदन चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम में वृद्धजन सम्मान में 11 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें हरनेक सिंह गिल, शेराराम नायक, दुर्गादत्त महर्षि, भोमराज शर्मा, सीताराम, फकीरचंद, मोहम्मद अबरार, सुखदेव, पी.के. मिश्रा, सरफूदीन गौरी व पूर्णराम जमादार शामिल थे। इसके अलावा वैकल्पिक विद्यालय एवं वार्ड नं. 29 व 30 के आंगनबाडी बच्चों को रोटरी क्लब व महाकाली मण्डल के सहयोग से स्वेटरें वितरित की गई। इस दौरान महाकाली मण्डल के संस्थापक परमानन्द दर्द ने अपनी रचना के माध्यम से रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इसके अलावा अतिथियों सहित टैगोर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक पुरोहित, संस्था के पूर्व प्रांतपाल राजेन्द्र तनेजा, अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद पठान व परियोजना अधिकारी लक्ष्मण शर्मा ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केवलकृष्ण डांग, अशोक सेतिया, पूर्व पार्षद परमजीत बेदी, किशोर मुद्गल, बीरबल रैगर, जगदेव सिंह, मोहन सोनी, चन्द्रप्रकाश जनवेजा, अमरसिंह, सोहनलाल आदि उपस्थित थे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com