टीकाकरण के नाम पर गुमराह करने वाली संस्थाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी
16 Jan
2008
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ जिले में हेपेटाईटिस ’बी‘ के टीकाकरण के लिए गैर मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कर लोगों को गुमराह करने की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धासिन्हा ने बताया कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कई संस्थाएं स्वयं को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बताकर टीकाकरण करवाने के लिए जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी किसी संस्था को टीकाकरण के लिए मान्यता प्रदत्त नहीं है। उन्होंने जिले की जनता से ऐसी संस्थाओं से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में ऐसी किसी भी संस्था को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। यदि लोगों को टीकाकरण करवाना हो तो प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, उप स्वास्थय केन्द्र या किसी अधिकृत चिकित्सा केन्द्र पर जा कर टीकाकरण करवा सकते है।
|