शहर की समस्याओं को लेकर शिव सेना ने जताया रोष
16 Jan
2008
सूरतगढ, शहर में चोरी, धार्मिक भूखण्डों पर हो रहे अतिक्रमण, गैस की कालाबाजारी की समस्याओं को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधि मण्डल शिव सेना के नगर प्रमुख राजेश भाटी की अध्यक्षता में उपखण्ड अधिकारी से मिला। इस मौके पर क्रमिक रूप से मन्दिरों में हो रही चोरी का मुद्दा उठाते हुए बिश्नोई मन्दिर के पुजारी धुकलराम तरड ने कहा कि चोरों से कठोरता से पूछताछ कर दुर्गा मन्दिर, ढाब मन्दिर व बिश्नोई मन्दिर में पूर्व में हुई चोरियों का पता लगाया जाए। शिव सेना के तहसील प्रमुख विकास दीप गाबा ने गैस वितरण की अव्यवस्था पर रोश व्यक्त करते हुए वार्ड वाइज गैस वितरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में भू-माफिया देवस्थानों का अतिक्रमण कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। प्रतिनिधि मण्डल में उप जिला प्रमुख ओम राजपुरोहित जिला सचिव किशन पारीक, तहसील सचिव अनिल शर्मा, तहसील सम्पर्क प्रमुख महावीर पडिहार, पुजारी सुरजन राजपुरोहित, हनुमान शर्मा, आशाराम, सुरेश कौल, रमेश सोनी, दीपू चौहान जब्बरसिंह, धर्मवीर, कानजी, बलदेव शर्मा, जगदीश शर्मा सहित कई शिव सैनिक शामिल थे।
|