श्री जी मोटर्स का उद्घाटन कल
16 Jan
2008
सूरतगढ, 16 जनवरी। प्रसिद्ध दुपहिया वाहन कम्पनी सुजुकी मोटर साइकिल की रैली का स्थानीय वितरक श्री जी मोटर्स पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों में सुरेन्द्र चौपडा, घनश्याम शर्मा, अजय रांका, प्रदीप भादू आदि उपस्थित हुए। वितरक श्री जी मोटर्स का उद्घाटन गुरुवार सुबह 10.15 बजे किया जायेगा। संस्थान के दर्शनभगत परनामी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक अशोक नागपाल, कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव नरेन्द्र पाल सिंह सिद्धू व जिला वितरक विनोद सेठी खास मेहमान होंगे।
|