बीकानेर- डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 17 जनवरी को लगने वाली ’अपनी सेना को जानिए’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को रणबांकुरा डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग मेजर जनरल के.एस. कुबर करेंगे। सुबह आठ बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से ही ’रन फॉर फन’ का आयोजन होगा। इसमें सेना के जवान, खिलाडी, विद्यार्थी, एन.सी.सी.कैडेट व आम देश भक्त शामिल होंगे। संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह ने ’रन फॉर फन’ में अधिकाधिक भागीदारी निभाने तथा बडी संख्या में प्रदर्शनी को देखकर देश की रक्षा करने वाले जवानों का हौसला बढाने की अपील की है। प्रदर्शनी में सैन्य उपकरणों, सैन्य बैंड, पैरासैलिंग प्रदर्शन, चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी में सेना भर्ती स्टॉल पर युवाओं को विभिन्न माध्यमों से सेना में भर्ती की जानकारी दी जाएगी। भारतीय सेना राष्ट्र निर्माण में भागीदार’ की थीम के साथ आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी आम नागरिकों में सेना की उपलब्धियों की जानकारी देना तथा वर्तमान हालातों में राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में भारतीय सेना द्वारा निभाई जा रही भूमिका से अवगत करवाना है तथा युवाओं व बच्चों को भारतीय सेना के लिए प्रेरित करना है।