बीकानेर राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ का त्रिदिवसीय पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार से होटल ओमजी में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि पत्रकार आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हुए जन समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाता है। इसलिए पत्रकार को सजग और सावधान रहते हुए काम करना पडता है। भाजपा के शहर अध्यक्ष शशि शर्मा ने इस मौके पर कहा कि पत्रकारिता का कार्य करने वाले से निष्पक्षता होने की अपेक्षा की जानी है। एक अच्छा पत्रकार किसी की बातों में नहीं आता जबकि सभी की सुनता है। बसपा के जिलाध्यक्ष केदार गहलोत ने पत्रकारिता से नई पीढी को जोडने के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपेक्षा की कि इससे समाज को पढे लिखे पत्रकार मिलेंगे। संघ के संभाग अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमने मीडिया और आमजन के बीच दूरिया कम करने के लिये यह कार्यक्रम रखा है। स्वागत भाषण लोकेन्द्र सिंह तोमर ने किया। आभार संजय जोशी ने जताया। राजीव जोशी, के.के. सिंह, मकसूद अहमद, मधुप गोस्वामी ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डूंगर कॉलेज, महारानी कॉलेज जैन कन्या, जैन पी.जी. कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, वेटरनरी गृह विज्ञान व एनएसपी कॉलेज के 22 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरीश बी. शर्मा ने करते हुए तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम के पहले दिन वरिष्ठ पत्रकार सरल विशारद ने वरिष्ठ पत्रकार सरल विशारद ने समाचार के आधार बिन्दु, लोकेन्द्रसिंह तोमर ने पत्रकारिता के आयाम और हरीश बी. शर्मा ने पत्रकार और आम आदमी विषय पर संभागियों से संवाद किया।