जिले के प्रभारी सचिव ने किया ग्राम संफ अभियान के तीन शिविरों का निरीक्षण Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
www.khabarexpress.com |
| 28 August 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City
| Olympics | |
जिले के प्रभारी सचिव ने किया ग्राम संफ अभियान के तीन शिविरों का निरीक्षण खबरएक्सप्रेस, 16 फरवरी/ शासन सचिव, राजस्व एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री प्रीतमसिंह ने निर्देशित किया है कि ग्राम संफ अभियान दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की गतिविधियों में सरकार के निर्देशानुसार अपेक्षित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो तथा इससे ग्रामीणजनों को राहत प्रदान की जावें। श्री सिंह ने यह निर्देश शुक्रवार को जिले के खेडा कच्छवासा, पुनाली और माल में ग्राम संफ अभियानों के निरीक्षण दौरान संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदान किए।इस दौरान उन्होंने शिविरों में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संपादित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस पर प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने ग्राम पंचायतों द्वारा सृजित विभिन्न परिसम्पत्तियों के पूरे-पूरे उपयोग न होने की स्थिति पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि सरकारी राशि से बनी परिसम्पत्तियों का पूरा-पूरा उपयोग सुनिश्चित हो। आज प्रातः ग्राम पंचायत खेडा कच्छवासा पहुंचे श्री सिंह और जिला कलक्ठर मंजू राजपाल ने शिविर प्रभारी एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यक्रम अधिकारी एएन बैराठी से शिविर में संपादित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में अनुपयोगी परिसम्पत्तियों के बारे में पूछे जाने पर उन्हें समविकास योजना के तहत बने बीज गोदाम के अनुपयोगी पडे होने की जानकारी प्राप्त हुई। दो वर्ष पूर्व निर्मित इस गोदाम के संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव भूपेन्द्रसिंह पाटीदार, कृषि पर्यवेक्षक व सरपंच इटली देवी से पूछा। उन्होंने हस्तांतरित न किए जाने से उपयोग न होने की स्थिति बताई तो कलक्टर मंजू राजपाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि जागरूक रहें और इस प्रकार की समस्याओं को उच्चाधिकारियों की जानकारी में लावें ताकि सरकारी परिसम्पत्तियों का पूरा-पूरा उपयोग किया जा सकें। जनप्रतिनिधियों द्वारा सुलई में भी बीज गोदाम के अनुपयोगी होने की जानकारी दी तो प्रभारी सचिव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को चाहिए सरकारी परिसम्पत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर जनसमस्याओं के बारे में पूछा। । उन्होंने ग्राम पंचायत परिक्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात, पोषाहार वितरण, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण व शिक्षक अभिभावक संघ की बैठकों के बारे में भी पूछा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मुहैया करवाने के लिए समन्वित प्रयास करत हुए पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमसिंह चौहान को कहा कि विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालयों तक वापस लाने के संबंध में पुख्ता कार्यवाही करने के लिए संबंधित संस्था प्रधानों को पाबन्द करें। यहां से प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत पुनाली पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर सामाजिक अंकेक्षण दौरान प्राप्त दो परिसम्पत्तियों के अनुपयोगी होने की जानकारी प्रदान की गई । उन्होंने यहां पर अनुपयोगी घोषित पुराने सब सेन्टर और ग्राम सेवक भवन की मरम्मत करवाते हुए इसके बेहतर उपयोग करने के लिए निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से गांव के विद्यालयों की व्यवस्थाओं, मिड-डे-मिल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, शिविर में पन्नाधाय जीवन अमृत योजना के आवेदन पत्रों के निस्तारण के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई द्वारा राहत प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अनुपयोगी पडे क्वार्टरों के उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया। इसी प्रकार प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत माल में स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत बनाई गई दुकानों के अनुपयोगी होने की जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत प्रशासन व ग्रामीणों को निर्देश प्रदान किए कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बनी सार्वजनिक सम्पत्ति का उद्देश्यों के अनुरूप उपयोग न होना सरकारी धन की बर्बादी है जिसका जिम्मेदार संबंधित ग्राम प्रशासन ही है। जिला कलक्टर राजपाल ने ग्राम पंचायत प्रशासन को निर्देश प्रदान किए कि 15 दिनों के भीतर दुकानों की मरम्मत कराते हुए उसका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी सचिव ने यहां पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास के कार्यों में रूचि लेकर कार्य करने का सुझाव भी दिया। इससे पूर्व प्रभारी सचिव श्री सिंह ने गुरूवार सायं ग्राम पंचायत सेलोता, बोडीगामा छोटा और रायकी में आयेाजित शिविरों का भी अवलोकन किया । उन्होंने सेलोता में प्रभारी अधिकारी बिहारीलाल मीणा, बोडीगामा छोटा में प्रभारी हरिराम मीणा से शिविर गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए वहीं ग्राम पंचायत रायकी में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यक्रम अधिकारी फूलचंद सैनी तथा सहप्रभारी तहसीलदार एन के मीणा के शिविर स्थल से नदारद पाए जाने पर रोष व्यक्त किया। रायकी शिविर में प्रभारी और सहप्रभारी के अवलोकन दौरान अनुपस्थिति पर जिला कलक्टर ने दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षक-शिक्षार्थी अनुपात विसंगति जताया रोष ग्राम पंचायत खेडा कच्छवासा में आयोजित ग्राम संफ अभियान शिविर में जिले के प्रभारी सचिव श्री प्रीतमसिंह और जिला कलक्टर मंजू राजपाल को जब ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षार्थी अनुपात में विसंगति की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने रोष व्यक्त किया। यहां पर उन्हें प्राथमिक विद्यालय नेजपुर में 36 विद्यार्थियों पर 5 शिक्षिकाओं के नियुक्त होने की जानकारी दी तो उन्होंने इस स्थिति पर आश्चर्य और रोष व्यक्त किया। इसी प्रकार उन्हें मीराडूंगरी विद्यालय में 32 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक, खेड कच्छवासा प्राथमिक विद्यालय में 32 विद्यार्थियों पर 5 शिक्षकों के नियुक्त होने की जानकारी भी दी गई। प्रभारी सचिव ने कहा कि यदि पर्याप्त तादाद में संसाधन मौजूद है तो उसका आशातीत नहीं तो अपेक्षित लाभ तो जनप्रतिनिधियों को उठाना चाहिए। कलक्टर राजपाल ने विसंगति की स्थिति पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?