हनुमानगढ , हनुमानगढ जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ११ वें भटनेर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का आगाज हुआ। हनुमानगढ के विधायक विनोद कुमार चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक एच. जी.राघवेन्द्र सुहासा ने शनिवार शाम अपार जन समूह की उपस्थिति के बीच चुनरी की गांठ खोल कर इस मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पंचायत समिति नोहर की प्रधान श्रीमती उर्मिला बिजारणियां, हनुमानगढ पंचायत समिति के प्रधान दयाराम जाखड, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) आर. सी गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शोभालाल मूंदडा, अजिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक पीएन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मेले का उद्घाटन करने के बाद विधायक विनोद चौधरी व जिला पुलिस अधीक्षक सुहासा ने मेले में लगी विविध स्टॉलों को अवलोकन किया तथा बुनकरों , दस्तकारों , हस्तशिल्पियों व महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों में गहरी रूचि दर्शाते हुए उनकी मेहनत व कला की तारीफ की। राज्य सरकार दूरदराज में बैठे छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन व उन्हें बेचने कि सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस मेले में १०० से अधिक स्टालों का प्रदर्शन किया गया है।
मेले के पहले दिन से ही बडी संख्या में महिलाओं और बच्चों सहित विविध आयुवर्ग के लोगों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उमड कर इसका आनंद लिया। चकरी झूलों , आइस्क्रीम व चटपटे व्यंजनों की दुकानों पर महिलाएं , युवक -युवतियां बच्चे लुत्फ उठा रहें है। इन्ही के साथ प्रति दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न स्पर्धाओं के कारण मेला आम जन के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बन गया है। मेले के प्रथम दिन शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उतरी क्षेत्रा सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के लोक कलाकारों द्वारा पंजाबी नृत्य ‘‘ भंगडा व गिद्दा ‘‘ की संगीत की सुर लहरियों के बीच प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रा मुग्ध कर दिया।
मेले के दौरान आने वाले चार दिनों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां पुरूषों महिलाओं एवं बच्चों सहित सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगी। भटनेर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले के शुभारम्भ तथा यहां एक से बढकर एक उत्कृष्ट उत्पादों की स्टॉलें लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इन पर हस्तशिल्पियों, लघु उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, बैंकिंग, बीमा कम्पनियों के अलावा विविध प्रकाशनों से सम्बधित पुस्तकों आदि का प्रदर्शन किया गया है। अनेक स्टालों पर बडी कम्पनिय द्वारा अपनी सेवाओं एवं उत्पादों को प्रर्दशित किया है, इसमें ( जोधपुर ) का हैण्डीक्राफट, एक्यूप्रेशर व सोलर उपकरण, (श्रीगंगानगर) के हर्बल आईटम, (जयपुर) के चूर्ण गोलियां, (पुष्कर) के कंगन व वास्तुकला, (टौंक) का नमदा , (बारां) की हैण्डलूम, स्र्पोट्स का सामान, (बीकानेर) का बीकानेरी भुजिया, (दिल्ली) का किचन वेयर तथा (जैसलमेर) की पोटरी , पुस्तकों का प्रदर्शन प्रमुख है ।