KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


शैफाली जरीवाला के संग जी३एस में झूमें दिल्लीवासी
16 Feb 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी स्थित, गर्ग ट्रेड सेंटर के तीन स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स जी३एस द्वारा एक रंगीन म्यूजकल शाम का परिसर के अंदर ऑडिटोरियम न. १ में आयोजन किया गया, जिसमें ’कांटा लगा, फेम ’’शैफाली जरीवाला’’ ने लाईव कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आज शाम यहां आए प्रत्येक वर्ग, जिसमें युवा, वृद्व और परिवार भी शामिल हुए, ने इस शाम का भरपूर आंनद लिया। इस दौरान सिनेमा हॉल के बाहर भी लोगों की खूब भीड रही।

Shefali Zariwala grooves people to swing with her at G3S शैफाली ने अपने प्रसिद्व रीमिक्स कांटा लगा, कभी आर.....कभी पार....... तथा प्यार हमें किस मोड पर ले आया..... के अतिरिक्त हे बेबी, दीदार दे, कजरारे, तथा बीडी जलईले, गानों को भी प्रस्तुत किया।

लोगों ने इस कार्यक्रम का जमकर आंनद लिया और साथ ही शैफाली द्वारा प्रस्तुत हर गाने पर झूमें और गुन-गुनाए। वहीं शैफाली के पहली बार यहां प्रोग्राम देने पर उसे देखने के लिए भीड उमड पडी। यहां आए प्रत्येक संगीत प्रेमी ने शैफाली द्वारा की गई ’’लाईव डांस प्रस्तुति’’ का जमकर मजा लिया। कार्यक्रम के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के भी खासा इंतजाम किए गए।
 
द्वितीय तल पर स्थित जी३एस में अमेरिका से आयातित अत्याधुनिक उपकरणों को उपयोग में लाया गया है, जिनमें क्रिस्टी का प्रोजेक्षन सिस्टम और जे बी एल का म्यूजक सिस्टम शामिल हैं। इसमें लगाई गई स्क्रीन भी आस-पास के सिनेमा घरों के मुकाबले बडे आकार की है।

इस अवसर पर, जी३एस के चेयरमैन श्री सतनरायण गर्ग ने कहा ’’हमनें यह संगीतमय कार्यक्रम यहां के लोगों के मनोरजंन के लिए प्रस्तुत किया है। प्रबंधक दर्षकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेगें।’’

’’मैं जी३एस के प्रबंधन की हदृय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे दिल्ली की जनता के सामने यह कार्यक्रम पेष करने का अवसर प्रदान किया जो कि बडे जदादिल, अच्छे प्रषंसक और उत्साह वर्धक भी हैं। यदि मौका मिला तो मुझे यहां दौबारा प्रोग्राम पेश करने में बहुत ही खुशी होगी,’’ शेफाली जरीवाला ने यह शब्द कल रात शो की समाप्ति के बाद कहे।

बहुत जल्द यहां पर सुबह के शो में प्रसिद्व अंग्रेजी फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

दीवारों और फर्श के लिए अमेरिका से कालीन का आयात किया गया है। इसमें एक बडी शीशे की केप्स्यूल लिफ्ट के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों को भी लगाया है जिससे अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही अलग से सीढयों का भी प्रावधान है ताकि अकस्मात् घटनाओं में इनका प्रयोग किया जा सके।

जी३एस के तीनों सिनेमाघरों में केवल ८०९ सीटें ही लगाई है, जिससे आगे और पीछे की सीट में लगभग एक मीटर का फासला रहे, ताकि सिनेमा देखने वालों को कोई असुविधा न हो।

इसके एक से दो किलो मीटर के दायरे में बहुत से मशहूर कॉलेज और संस्थान स्थित है जिनमें भगवान परशुराम टेक्निकल कॉलेज, जिम्स, दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग आदि प्रमुख हैं। इसकी उत्तम् लोकेशन के कारण विद्यार्थी यहां आकर भरपूर मनोरजंन प्राप्त कर सकते हैं।

जी३एस का उद्घाटन हाल ही में बहुचर्चित फिल्मों संडे, हल्ला बोल, वेलकम और तारे जमीन पर के प्रदर्शन के साथ ही हुआ है। इस मल्टीप्लैक्स में सीट पर ही स्नेक्स व शीतल पेय आदि को उपल्बध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

यह मल्टीप्लेक्स तीन एकड जगह में फैला है जिसमें आई सी आई सी आई बैंक, एच डी एफ, सी बैंक, ऑरियलटल बैंक ऑफ कार्मस, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिटी फाईनेंसियल आदि विद्वमान हैं। डोमिनोस पिजा यहां आ चुका है और जल्द ही किडस् जोन इस कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा होगा। इसके ग्राउंड और पहले तल पर फूड कोटस् और शॉपिंग सेंटर बनाए गए हैं जो इस इलाके की जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

जरीवाला
संग
जी३एस
झूमें
दिल्लीवासी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Om Puri in Chal Chala Chal Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares