सिरोही, वीरमाराम को अपनी शादी कि जितनी खुशी है उतना ही डर उसे अपने जीवन साथी के जीवन का है उसके जीवन साथी को उससे दूर करने तथा जान से मारने की धमकी मिल रही है लेकिन वो अर्बूदा देवी से वो पल पल प्राथना कर रहा है कि मंगलवार का दिन शान्ति से गुजर जाए। मामला सिरोही के मंडार स्थित रोहुआ गांव का है। विरमाराम की शादी मंगलवार को माउंट आबू की नीरु से होने वाली है। नीरू ओर वीरू की शादी के कार्ड बट चुके है । लग्न पत्रिका लिखी जा चूकि है आखो मे सपने पाले नीरू को इन्तजार है मंगलवार को अपने पीया वीरू क आने का लेकिन उसे डर है कि उस के पीया वीरू के साथ कोइ अनहोनी ना हो जाये। आबू पर्वत के एक व्यक्ति द्वारा विरमाराम को लगातार मोबाईल पर धमकी दी जा रही है कि वो नीरू के साथ शादी ना करे अगर शादी करता है तो उसे जान से मार दिया जायेगा तथा उसकी होने वाली पत्नि की आपति जनक तस्वीर से उसे बदनाम किया जायेगा। पुलिस में सोमवार को विरमाराम एवं उसके परिवार ने अपनी आपबीती बताई तथा सुरक्षा की गुहार करते हुए शादी सम्पन्न करवाने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने विरमाराम व उसके परिवार को आश्वसत किया की। उसकी शादी वे रोकटोक सम्पन्न होगी तथा उसकी जानमाल की पूर्ण सुरक्षा की जायेगी। इससे पहले दुल्हन की शिकायत पर माउंट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। - संजय वर्मा