www.khabarexpress.com |
| 08 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
हनुमानगढ , १६ मार्च । हनुमानगढ जिला मुख्यालय पर नव निर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सचिदानन्द झा करेंगे। समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीपति श्री करणीसिंह राठौड विशिष्ट अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सैशन न्यायाधीश श्री अतुल कुमार जैन करेंगे। प्रस्तावित यात्राा कार्यक्रम के अनुसार मुख्य न्यायाधीश शनिवार को प्रातः पांच बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस से हनुमानगढ जंक्शन पहुंचेंगे। इसके बाद प्रातः साढे नौ बजे हनुमानगढ में नव निर्मित न्यायालय भवन का फीताकाट कर उद्घाटन करेंगे तथा न्यायालय भवन का अवलोकन करने के बाद उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश श्री झा दोपहर बाद कालीबंगा का दौरा करेंगे। कालीबंगा से पूनः हनुमानगढ लौटकर विश्राम के पश्चात वे रावतसर जाएंगे । रावतसर में शाम को नवनिर्मित मुन्सिफ कोर्ट के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। मुख्य न्यायाधीश इसी दिन रात्रिा साढे नौ बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?