सरकारी विभागों में अधिकारी व कार्मिक ड्यूटी टाईम के दौरान अपने दफ्तरों में गैर मौजूद रहने के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर के निर्देश पर आज यहां प्रशासनिक अफसरों की गठित जांच दलों ने अचानक निरीक्षण किया, इस कार्यवाही के दौरान सरकारी विभागों में हड़कंप सा मच गया कि अधिकारी और कार्मिक कार्यवाही की मार से बचने के लिये इधर उधर भागते नजर आये। जानकारी के अनुसार जिला रसद अधिकारी पी.सी. मावर, नगर दण्डनायक राजेन्द्र मिश्रा, अति. कलक्टर अजीमुल हसन गौरी, अशरफ अली के नेतृत्व में गठित पांच दलों ने आज सुबह जिला कलक्टर के निर्देश पर यहां शिक्षा विभाग, नगर विकास न्यास, समेत राजकीय महकमों से जुड़े दफ्तरों में अचानक निरीक्षण किया। कार्यवाही के दौरान ज्यादातर अफसरों में सैकड़ों की तादाद में अधिकारी व कार्मिक ड्यूटी टाईम के दौरान अपने दफ्तरों में गैर मौजूद पाये गये, जिन्हें सूचीबद्ध कर हाजरी रजिस्टर कब्जे में ले लिये गये। सुबह करीब 9 बजने के साथ ही आकस्मिक चैकिंग पर निकले प्रशासनिक अफसरों के दस्तों ने राजकीय दफ्तरों में दस्तक देनी शुरू की तो सरकारी कार्मिकों के हल्कों में हलचल सी मच मच गई। इस दौरान देरी से अपने दफ्तर पहुंचने वाले अधिकारी भी भागते दौड़ते अपने दफ्तर पहुंचे। मगर बताया जाता रहा है कि कार्यवाही के दौरान यहां शिक्षा विभाग और सानिवि के दफ्तरों में ज्यादातर अधिकारी व कार्मिक ड्यूटी समय में गैर मौजूद पाये गये है। अति. जिला कलक्टर अशफ अली ने बताया कि कार्यवाही के दौरान जो अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी समय में गैर मौजूद पाये गये है उनसे जवाब तलब किया जायेगा और दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।