बीकानेर जिला प्रशासन एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान की ओर से आयोजित बीकानेर उद्योग क्राफट मेला २०१० का शुभारंभ बुधवार को शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज मैदान में संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह करेंगे। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने बताया कि २५ मार्च तक चलने वाले मेले के दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व विविध आयोजन होंगे। मेला स्थल पर १८ मार्च को शाम सात बजे से नौ बजे तक जूनियर छात्रा-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, १९ मार्च को पूर्वान्ह ११ बजे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, औद्योगिक सेमिनार व शाम पांच से साढे छह बजे तक पॉलिथिन मुक्त पर्यावरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, शाम को सीनियर छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, २० मार्च को पूर्वान्ह ग्यारह बजे पेंटिंग प्रतियोगिता, शाम को सात बजे बूग्गी-बूग्गी कार्यक्रम, २१ मार्च को शाम पांच से छह बजे तक मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता, शाम सात बजे प्रियंका माल्या नाइट, २२ मार्च को शाम पांच से साढे छह बजे तक वन मिनट शो व फनी क्विज, शाम को राजस्थानी गीत संगीत, २३ मार्च को पूर्वान्ह ग्यारह बजे खादी ग्रामोद्योग आयोग औद्योगिक सेमिनार, शाम पांच से साढे छह बजे तक हैल्दी बेगी शो, शाम सात बजे खादी फैशन शो, २४ मार्च को शाम सात बजे टेलेन्ट सर्च/मिमिकिर व गीत संगीत का आयोजन होगा।