निःशक्तों एवं असहायों के हितों की रक्षा हो . बलवंत बिश्नोई
16 Mar
2010
बीकानेर राजीव गांधी सामाजिक सुरक्षा मिशन के माध्यम से राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्प संख्यकों, आर्थिक दृष्टि से कमजोर, वृद्धजनों, महिलाओं एवं बालकों, निःशक्तों एवं असहायों के हितों की रक्षा की जाएगी।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलवंत बिश्नोई ने बताया कि इन वर्गों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं का प्रभावी तथा प्रचार व प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक व्यक्तियों के कल्याण के लिए समन्वित प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिशन के उद्धेश्यों की पूर्ति के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार कर उसके की योजना बनाई जाएगी तथा निश्चित समयावधि में सभी संबंधित के सामूहिक प्रयास से सम्पादित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्प संख्यकों के आर्थिक विकास के कार्यक्रमों की, ऋण एवं अनुदान उपलब्ध करना, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देना है। शैक्षणिक विकास के तहत छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों का संचालन, छात्रवृति की सुविधा उपलब्ध करना, अनुप्रति योजना के तहत आई.ए.एस., आर.ए.एस. मेडिकल एवं इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में चयन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करना एवं बुक बैंक की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
|