बांसवाडा, भष्टाचार के विरूद्ध एक अभियान जागो हिन्दुस्तान मे वागड के युवाओं ने एनिमेशन तकनीक का उपयोग करते हुए पिछले दिनों अहमदाबाद स्थित माया एकेडमी के बैनर तले भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ एक युवा भारत की कल्पना करते हुए जनता के लिए एक शोर्ट एनिमेटेड फिल्म बनाई है।
इस फिल्म के माध्यम से चुनावी जनजागृति का बीडा उठाया गया। यह कार्य इन युवाओं ने काफी कम समय लेते हुए दिन-रात की मेहनत के साथ ४ महीनों के कार्य को मात्रा 17 दिनों में पूरा करके दिया है। इस ’जागो हिन्दुस्तान‘ एनिमेटेड फिल्म में आर्ट डायरेक्शन व प्रि प्रोडक्शन निशान्त त्रिवेदी तथा प्रोडक्शन शैलेन्द्र सिंह चौहान कुशल दीक्षित, नमन दीक्षित, रोपिन तलवाडया और पोस्ट प्रोडक्शन मनन दीक्षित तथा अन्य साथियों द्वारा किया गया है।
इन आशावादी कलाकारों का मानना है कि इस बार के चुनावी दंगल में युवा चेतना का बेहतर माहौल स्थापित होगा और इससे देश में नवीन परिेवेश सामने आएगा। इससे हिन्दुस्तान की समस्याओं का समाधान होगा।
माया एकेडमी के डायरेक्टर संजय शाह ने वागड के कलाकारों के साथ अन्य 10 कलाकारों को चुना जिन्होंने अपनी तरह की इस अनूठी फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म का प्रसारण विभिन्न राष्ट्रीय चैनलों पर आरंभ हो गया है। सभी राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर चुनाव तक यह लोकचेतनापरक फिल्म प्रसारित की जाएगी। इसे इंटरनेट पर youtube.com पर भी देखा जा सकता है।
is desh me gendo ka raj hai jise shabdo or filmo jaisi goliyo se kuchh farak nahi padta.jab tak ki in par aisa kuchh kiya jaye ki inki saatpuste yaad rakhe. aaj jo apne saat pusto ke liye itnaa brastachaar kar rahe hai.ham logon ke artikal padh kar tarif karte hai, bas baat vahin khatm ho jaati hai filme dekh kar kahte hai,achhi film banai.par aage kyaa? , ranjit (12/2/2010 12:36:40 PM)