श्रीमती राजे की न्यूयार्क में निवेशकों से मुलाकात राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अमरीका में न्यूयार्क की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को अनेक निवेशकों से मुलाकात की। International Hindi International News, International Latest News, International Hindi News, International English News, Business News"> <font face="Arial" size="2">श्रीमती राजे की न्यूयार्क में निवेशकों से मुलाकात International Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India

www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
07 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


श्रीमती राजे की न्यूयार्क में निवेशकों से मुलाकात
16 May 2007

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अमरीका में न्यूयार्क की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को अनेक निवेशकों से मुलाकात की।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अमरीका में न्यूयार्क की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को अनेक निवेशकों से मुलाकात की।
श्रीमती राजे ने उत्तरी अमेरिका में ३६.६ बिलियन डॉलर संगठन वाले एशियन अमेरीकन होटल ऑनर्स एसोसियेशन के श्री अश्विन पटेल से मुलाकात के दौरान होटल क्षेत्रा में निवेश की अवसरों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की नई होटल नीति के बारे में जानकारी दी। श्री पटेल ने भी विचार विमर्श के बाद राज्य में निवेश करने के संबंध में आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्राी से मुलाकात में एलेक्स खुल इन्टरकोन्टिनेंटल होटल्स के वाइस प्रेसिडेंट फ्रेंचीज श्री ग्रेग फक्स ने फ्रेंचीज मॉडल के बारे में विस्तार से बताते हुए आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में सहयोग के संबंध में विचार करेंगे। उन्होंने राज्य में हॉलिडे-इन होटलों की श्रृंखला स्थापित करने के संबंध में भी रुचि दर्शायी।
इसी प्रकार मेरिल लिंच के श्री ब्रायन हैंडरसन, सीमा चीतल, प्रवीण चेन्ना रेड्डी ने मुख्यमंत्री के साथ फ्लोटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉण्ड के संबंध में विचार विमर्श किया।  उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के वित्त, अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग, ऋण मूल्यांकन के संबंध म पर्याप्त जानकारी के साथ-साथ केन्द्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों की आवश्यकता है। मुख्यमंत्राी ने इस संबंध में उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से विचार किया जायेगा।
श्रीमती राजे से किडनी डायलिसिस सेंटर के डॉ. मट्टू एवं डॉ. भट्ट ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्राी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनसे राज्य में फिल्टर मेन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का आग्रह किया जिससे कि यह तकनीक राज्य की आम जनता को उचित दरों पर उपलब्ध हो सके।
सेन्चुरी २१ (रियल एस्टेट ब्रोकरेज) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माइक सिमोन ने ब्रोकरेजेज् स्थापित करने के संबंध में नियम एवं प्रक्रियाओें का जिक्र करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अपने निवेश को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्राी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में गंभीरता से विचार किया जायेगा।
मुख्यमंत्राी से माउंट सिनाय हॉस्पीटल के डॉ. शमीम शर्मा ने मुलाकात के दौरान जयपुर में एडवांस्ड कॉर्डियक केयर यूनिट स्थापित करने की अपनी मंशा को पुनः दोहराया और बताया कि इस यूनिट का प्रबंधन माउंट सिनाय द्वारा किया जायेगा।
श्रीमती राजे की नॉर्थ शोर हॉस्पीटल मैनेजमेंट से मुलाकात के दौरान प्रबंधन द्वारा यह बताया गया कि राज्य सरकार और प्रबंधन के बीच साझेदारी के विधिक पक्ष पर आपसी सहमति हो गई है और शीघ्र ही इस संबंध में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त परफ्यूम सेंटर के श्री कनक एवं प्रभा गोली तथा राना के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भंडारी ने मिड-डे-मील योजना और अक्षय कलेवा में सहयोग करने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Punrasar Hanumanji Fair from the eyes of Camera

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela