बीकानेर मे बीजेपी के अर्जुन मेघवाल जीते
16 May
2009
बीकानेर, बीकानेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रा से भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मेघवाल 19 हजार 575 मतों से विजयी रहे है। विजेता अर्जुन मेघवाल को 2 लाख 44 हजार 537 मत मिले जबकि पराजित हुए इंडियन नेशनल कांग्रेस के रेंवत राम पंवार को 2 लाख 24 हजार 962 वोट मिले।
बीकानेर के पॉलोटेक्निक महाविद्यालय में हुई मतों की गणना में बसपा के गोविंद मेघवाल को 31 हजार 306, सीपी आई के पवन कुमार दुग्गल को 36 हजार 555, आर.वी.पी. के आदू राम मेघवाल को 7 हजार 156, सपा के बाबू लाल खांडा को 2 हजार 135, निर्दलीय कुंदन लाल को 2 हजार 444, खेमचंद निंभल को 2 हजार 135, रतन देवी मेघवाल को 2 हजार 961 व लक्ष्मण सिंह को 7 हजार 707 मत मिले। कुल 5 लाख 69 हजार 804 वैध मतों की गणना की गई।
|