KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मुझे सीट का लोभ नहीं, बीकानेर की तस्वीर बदलना चाहता हूँ : अग्रवाल
16 Jul 2007

बीकानेर नगर सुधार न्यास के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल ने अपने पद ग्रहण करने के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि मैं बीकानेर का कायाकल्प करना चाहता हूँ और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना चाहता हूँ।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Pelagian e-Dictionary: Hindi to English and Enlgish Dictionary width=

पेश है श्रीगोपाल अग्रवाल से बातचीत के संपादित अंश :
श्रीगोपाल अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि वह समाजसेवा व राजनिति से लम्बे समय से जुडे हुए हैं और बीकोनर सहित राज्य भर में भाजपा के समर्थन में काफी समय तक उन्होंने काम किया है। अग्रवाल ने बताया कि बयाना में गंगाराम कोली के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को निभाया और वह चुनाव भाजपा जीती इसी तरह बीकानेर लोकसभा चुनाव में धर्मेन्द्र के साथ भी काम किया। श्रीगोपाल अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोहनलाल सुखाडया से लेकर भैंरोसिंह शेखावत तक उनके करीबी संबंध रहे हैं और समय-समय पर पार्टी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है।
बीकानेर के विकास के सवाल पर श्रीगोपाल अग्रवाल ने बताया कि अगर बीकानेर की जनता व प्रेस उनका साथ दे तो वे बीकानेर का नक्शा बदल देंगे और बीकानेर को एक माडल टाउन के रूप में पूरे राजस्थान में पेश करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य के लिए दिल्ली के इंजीनियर बुलाए जाएंगे और जयपुर की तर्ज पर बीकानेर का कायाकल्प किया जाएगा।
अग्रवाल ने अपनी अगली कार्ययोजना के बारे में बताया कि बजरी की खानों को सरकार से बात कर नगर सुधार न्यास के अधीन लाने का प्रयास किया जाएगा और अरायजेराज की जितनी भूमि बाकी है उसे चिन्हित कर नगर सुधार न्यास के अधीन किया जाएगा। नगर सुधार न्यास के आय के स्रोत को बढाने के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने बताया कि वह इस बारे में कोई उचित जबाब नहीं दे सकते लेकिन राज्य सरकार व केन्द्र सरकार से जो भी सहायता मिल सकती है उसे पूरी तरह से लिया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि नगर सुधार न्यास को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमीयों व भूमाफियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। यूआईटी की कॉलोनियों में फैली असुविधाओं के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा कि प्राथमिक जरूरत की सारी सुविधाऍं कॉलोनीयों में मुहैया करवाई जाएगी।
अग्रवाल ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि आगामी नब्बे दिनों में बीकानेर की जनता को नए अध्यक्ष की नियुक्ति का अहसास हो जाएगा।
अग्रवाल से भाजपा के स्थानीय संगठन के विरोध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे भाजपा के शुरू से सदस्य है और हमारे संगठन के किसी तरह का कोई विरोध नहीं है मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं। अग्रवाल ने कहा कि इसके बावजूद भी अगर कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी नाराज है तो मैं उसके घर जाऊंगा और नाराजगी का कारण पता लगाकर नाराजगी दूर करने का प्रयास करूँगा।
पत्रकारों को उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के वंचित पत्रकारो को पत्रकार कॉलोनी में शीघ्र ही भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

सीट
लोभ
बीकानेर
तस्वीर
बदलना
चाहता
हूँ
अग्रवाल


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood Actress Kulraj Randhava in movie Chintu Ji


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares