KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


कार्यकत्ताओं को धत्ता बता सेठ ने बीकानेर न्यास अध्यक्ष पद ग्रहण किया
16 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जब से वसु सरकार बनी है तब से कयास लगाए जा रहे थे कि बीकानेर में नगर सुधार न्यास का अध्यक्ष कौन होगा। समय समय पर इस पद के लिए नेपथ्य से आवाजे आती रही और बीकानेर से करीब छप्पन नेताओं व कार्यकत्ताओं ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी जताई। इन नेताओं ने जयपुर से लेकर दिल्ली तक दौड लगाई और आस भी लगाई कि अध्यक्ष पद मिल जाए लेकिन हुआ वही जो राजनीति में होता है। एक बार फिर आर्थिक ताकतों के सामने जमीन से जुडा कार्यकर्ता धुल चाटता नजर आया और सारे संगठन के विरोध के बावजूद एक व्यापारी ने यह दौड जीत ली। वसुधरा राजे ने अपने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को किनारे कर एक व्यापारी श्रीगोपाल अग्रवाल को न्यास अध्यक्ष बना दिया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का जमकर विरोध हुआ और बीकानेर भाजपा संगठन के Kaarykartaपदाधिकारियों ने इस निर्णय के विरोध में अपने इस्तीफे भी प्रदेश संगठन को भेज दिए लेकिन यह सारा विरोध मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हठधर्मिता के सामने अपना कोई विशेष असर न छोड पाया और आज मुख्यमंत्री की हठधर्मिता फिर जीत गई और आम कार्यकर्ता का मनोबल टूट गया। इस सारे प्रकरण ने यह साबित कर दिया कि सरकार चाहे काँग्रेस की हो या भाजपा की धन्ना सेठों की नोटों की हरियाली के सामने कार्यकर्ता का वजूद कोई मायने नहीं रखता। जनता जानती है कि इसी प्रकार पिछली काँग्रेस सरकार ने भी एक व्यापारी को ही न्यास अध्यक्ष बनाया था और बरसों से कग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे लोग इस दौड में पीछे छूट गए थे। यह बात इस तथ्य को साबित करती है कि सत्ता पर आर्थिक ताकतों का शिकंजा कितना मजबूत है और समय आने पर यह किस प्रकार प्रभावशाली बनकर सामने आता है। आज जब श्रीगोपाल अग्रवाल बीकानेर न्यास अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर रहे थे तो स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नदारद थे। शायद पार्टी ऑफिस में बैठकर वे यह सोच रहे होंगे कि शायद वे कार्यकर्ता न होकर कोई व्यवसायी होते तो आज इस जलसे में वे भी शामिल होते। सही है राजनीति में राजनेताओं की अपनी मजबूरियाँ होती है और इसी कारण जब कार्यकर्ता की जरूरत पडती है तो वे र्काकर्ताओं के सामने गिडगिडाते नजर आते हैं और जब congress karykartaकार्यकर्ताओं का काम समाप्त हो जाता है तो धन्ना सेठों की पार्टीयों की शान को बढाना पडता है। आज भाजपा के वे वरिष्ठ नेता भी मौन थे जिन्होंने बरसों पार्टी की सेवा की है। उनके चेहरे पर यह स्पष्ट झलक रहा था कि अब समय बदल चुका है और जिसके पास पैसा है वही सबकुछ है। अब वह जमाना नहीं रहा जब राममनोहर लोहिया को नेहरू राज्य सभा से लाते थे और उनके विरोध की जरूरत महसूस करते थे। अब तो जमाना उदारीकरण का है जहॉ हर चीज खरीदी जाती है चाहे वह पद हो या मान सम्मान। मन में यह विचार जरूर उठता है कि पार्टी चाहे कोई भी हो अब वे कार्यकर्ता या वे नेता कहॉ जाए जो जनता के बीच में बैठते हैं और लोग उनसे पूछते है कि भाई साहब ये सेठ कौन है और आपकी पार्टी में इसका क्या कद है। क्या जबाब दे जनता को कि अब सत्ता जनता की नहीं रही अब सत्ता समय की हो गई है और समय हमेशा ताकत के साथ रहता है और ताकत अब जनता में नहीं रही अब ताकत पैसों में रही है।

Written by : Shyam Naraya Ranga : shyamnranga@gmail.com




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

धत्ता
बता
सेठ
बीकानेर
न्यास
अध्यक्ष
पद
ग्रहण
किया


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Katrina Cafe


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares