KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


बिगडी कानून व्यवस्था व पेयजल संकट को लेकर विधायक राधेश्याम ने सवाल दागा
16 Jul 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Post Your Business Listing Free at leading online business place - rajb2b.com

श्रीगंगानगर,  (लक्ष्मीकांत शर्मा)। विधायक राधेश्याम गंगानगर ने बुधवार को विधानसभा में अध्यक्ष के माध्यम से गृहमंत्री का ध्यान गंगानगर जिले की बिगडी कानून व्यवस्था की और दिलवाया है। विधायक का आरोप है कि जिले में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आये दिन चोरियां, हत्याएं, डकैती व बलात्कार आदि की घटनाएं बेखौफ अंजाम दी जा रही है। सरकार द्वारा इन पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विधायक राधेश्याम ने नोट दुगुना करने के झांसे में आकर अपना सब कुछ लुटा चुके सांसी समाज को न्याय दिलाने की मांग के अलावा शहर में वाहन चोरी करने वाले गैंग पर अंकुश लगाने की मांग भी की है। विधायक ने पिछले दिनों पदमपुर में दिन-दहाडे बैंक लूटे जाने की घटना के अलावा शहर की अनेक चोरी की घटनाओं की ओर भी गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। इसी तरह विधायक राधेश्याम गंगानगर ने आज विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से जनस्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री का ध्यान श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या की ओर दिलवाया है।  विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। विभाग की इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी रोष है। विधायक ने गांव गणेशगढ, ख्यालीवाला, 9 ए, महियांवाली, लट्ठांवाली, 3 एच, ढींगावाली जाटान सहित सादुलशहर पंचायत समिति के गांव नूरपुरा सहित पंचायत समिति गंगानगर के दर्जनों गांवों में गहराये पेयजल संकट की ओर मंत्री का ध्यान दिलाया है। इस पेयजल संकट के कारण मवेशी दम तोड रहे हैं, जोहडों का पानी सूख गया है तथा डिग्गियों में काई जमने के कारण पानी खराब हो गया है जो पीने लायक नहीं है। उक्त सभी समस्याएं नियम 50 के अन्तर्गत दर्ज करवाई गई है।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: MLA Radheshyam Ganganagar MLA

Pelagian Dictionary

कानून
व्यवस्था

पेयजल
संकट
को
लेकर
विधायक
राधेश्याम
ने
सवाल
दागा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood Actress Esha Deol


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares