स्वस्थ मनोरंजन से भरपूर एक कॉमेडी फिल्म है मै हूं बंसती तांगेवाली
16 Jul
2009
मासुम लडकी के लिए फिल्म लाइन अच्छी नही है, लेकिन बसंती उनकी बात नही मानती है।
बीकानेर, शारदा सिने विजन के बैनर तले बनने वाली फिल्म मै हूं बसंती तांगेवाली स्वस्थ मनोरंजन से भरपूर एक कॉमेडी फिल्म है। गाँव वालों के सुख-दुख मे बराबर तैयार रहने यह लडकी खुबसुरत, चंचलता व अल्हडता से भरी बसंती की कहानी है। गाँव की यह चुलबुली खुशमिजाज लडकी है जो सभी को हंसाती है और उनकी सेवा मे हमेशा तैयार रहती है। मुंबई से एक फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ बंसती के गाँव आते है। बसंती को जब यह पता चलता है तो वह शुटिंग स्थल पर पहुंच जाती है। वहां पर वह फिल्म के हीरो सी मिलती है और उसे हीरोईन बनाने का कहती है तो हीरो उसे निर्माता निर्देशक के पास भेज देता है। निर्माता निर्देशक उसे समझाते है कि यह लाइन उस जैसी भोली भाली और मासुम लडकी के लिए अच्छी नही है, और इस चमक दमक भरी लाइन उसकी जिंदगी भी तबाह हो सकती है। लेकिन बसंती उनकी बात नही मानती है और जिद पर अड जाती है। उसकी जिद को देख निर्देशक उसको अपी फिल्म मे चांस दे देते है। मगर आगे क्या होता है इसे बडे ही रोमांचक ढंग से फिल्म को दर्शाया गया है। फिल्म मे काम करने वाले कलाकारों मे मॉडल काया, सिमरन, सुरेश जैन, विनोद तिवारी, बंटी और भंवर शर्मा है। इस फिल्म का निर्माता भंवर शर्मा है वहीं फिल्म का निर्देशन सुरेश जैन किया है। इस फिल्म के लिए लिखे गये अंजान सागरी के गीतो की धुन बनाई है सैय्याद अली ने। मै हुं बसन्ती तांगेवाली फिल्म का निर्माण शारदा सिने विजन के बैनर तले हुआ है।
|