KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


रसद विभाग की टीम पर भारी पडे दुकानदार
16 Jul 2009

-सब्जी मण्डी में हंगामा- -कार्यवाही बीच में ही रूकवाई-


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


श्रीगंगानगर, (लक्ष्मीकांत शर्मा)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज रसद विभाग की टीम ने जब सब्जी मण्डी में सब्जी वालों के बाट, माप, तोल व सब्जियों का निरीक्षण किया गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सभी सब्जी मण्डी वाले दुकानदार एकत्रित हो गये और विभाग की इस कार्यवाही को बीच में ही रूकवा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रसद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। दुकानदारों ने रसद अधिकारी से दो दिन की मोहल्लत मांगी।
रसद अधिकारी अजयपाल ज्याणी ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज विभाग की टीम ने बीरबल चौक स्थित सब्जी की दुकानों को चैक किया। टीम ने अभी कार्यवाही शुरू ही की थी कि सभी दुकानदार एकत्रित होकर कार्यवाही का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि दो दिन के बाद वे यह कार्यवाही कर लें तो अच्छा होगा। इस दौरान माहौल गर्माता देखकर टीम ने अपनी कार्यवाही बीच में ही रोक दी। बाद म इसकी सूचना रसद अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गये और दुकानदारों से सहयोग के लिए समझाइश की। रसद विभाग का कहना है कि बीरबल चौक स्थित सभी सब्जी वालों के माप, तोल व कांटे पुराने हैं इसी कारण इनमें गडबडी की आशंका है। तभी विभाग ने आज यहां कार्यवाही की। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर वे इस अभियान में सहयोग दें तो इसके अच्छे परिणाम आ सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी व्यपारियों से समझाइश कर रहे थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Suddh Ke Liye Yuddh

Pelagian Dictionary

विभाग
की
टीम
पर
भारी
पडे
दुकानदार


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood Actress Esha Deol


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares