साढे सात लाख पाण्डुलिपियों का सर्वे कार्य पूर्ण
16 Jul
2009
बीकानेर, राष्ट्रीय पाडुलिपि मिशन नई दिल्ली के दौरान भारत के समस्त राज्य में करवाये जा रहे पाडुलिपि हस्तलिखित ग्रन्थों का करवाये जा रहे सर्वे, संरक्षण,योजना में राजस्थान के छब्बीस जिलो में लगभग साढे सात लाख लाख पाडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रन्थ का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय पाडुलिपि मिशन के राज्य समन्वयक डॉ. महेन्द्र खडगावत के अनुसार इन साढे सात लाख लाख पाडुलिपियों में ही छः लाख का डाटा राष्टीय पाडुलिपि मिशन को सौपा जा सका है। शेष ढेड लाख पाण्डुलिपियों का डाटा तैयार है। जिसको शीघ्र ही सयुंक्त निदेशक आ.जी.एन.सी.भारत सरकार को सौप दिया जायेगा उन्होने बताया कि राज्य के लगभग पच्चीस से तीस हजार पाडुलिपियो के और मिलने की संभावना है। उन्होने बताया कि शेष जिलो, सिरोही, दौसा, बारंा, जालौर, चितौडगढ, झुंझनु में सब कार्य प्रगति पर है। डॉ. महेन्द्र खडगावत के अनुसार जिस प्रकार यह कार्य चल रहा है उसके देखते हुए यह संभावना की जा सकती है की शेष जिलो का सर्वे कार्य भी यह कार्य सितम्बर माह के अतिम सप्ताह तक पूरा हो जायेगा उन्होने बताया कि पाडुलिपियो, हस्तलिखित ग्रन्थ का सर्वे कार्य में राजस्थान देश के पहले स्थान पर है।
|