भारत की ६०वीं स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रम
16 Aug
2007

मुरलीधर व्यास नगर में स्थित ब्रदर्स यूथ क्लब के तत्वाधान में भारत की ६० वीं स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में एक शाम भारत के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जर्नादन कल्ला, अध्यक्ष श्री जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा) और स्वागताध्यक्ष डॉ श्रेयांस जैन एवं विशिष्ट अतिथी रफीक सागर, साहिबा हनीफ, डॉ मेघराज, विजय कुमार आचार्य, पण्डित रामदेव ओझा आदि ने दीप प्रजल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीतों के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नृत्य में डांस जोन के डॉ श्रेयांस जैन के ग्रुप जिसके नितेश कुमार औझा, सुरेन्द्र सिंह राठौड, नेहांश जैन, मिताली खत्री आदि द्वारा प्रस्तुतियां दि गई। गायन के क्षेत्र में राजा हसन के पिता जनाब रफीक सागर द्वारा कुछ गीत प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा नवीन आचार्य, पुखराज स्वामी, सन्तोष किराडू, अजय भार्गव, अनिल ओझा आदि द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
ब्रदर्स यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल ओझा, सचिव दिनेश कुमार ओझा द्वारा सभी मोहल्ले वासियों, अतिथिगण व क्लब के सदस्य रविन्द्र स्वामी, गोवर्धन, गिरिराज, नीतेश ओझा, सुमित सोलंकी, महेश, सुनिल आदि का आभार प्रकट किया। इसके साथ-साथ ब्रदर्स यूथ क्लब व दुर्गादास छंगाणी ने आभार प्रकट किया।
|