बीकानेर। स्वाधीनता दिवस पर को डा.करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के कृषि मंत्री हरजी राम बुरडक ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी और पेरड का निरीक्षण किया। जहां एक ओर परेड समाप्ति से पूर्व ही जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंत्री को स्थान ग्रहण करवा दिया जो कि परेड की गरिमा का अपमान माना जाएगा। इस दौरान स्टेडियम में कुछ लोग नदारद रहे जबकि कई लोगों का इसके प्रति रूझान कम नजर आया जिसके कारण स्टेडियम में लगी कुर्सियां खाली नजर आई उन्होंने शांति के दूत सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे। बुरडक ने शनिवार को पूर्ण गरिमामय स्वाधीनता दिवस पर देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि राज्य में वर्षा के अभाव में पानी-बिजली की समस्या पैदा हुई है। राज्य सरकार ने हालात पर चिन्तन शुरू कर दिया है। इस प्राकृति आपदा से चारे का संकट आने वाला है। बिजली कम मिलने से पेयजल की समस्या भी बनी है। हमें इस आपदा का सामना करना है। प्रदेश में अकाल के हालात से निबटने के लिए राज्य सरकार ने गिरदावरी शुरू कराई है। उन्होंने कहा कि पानी के अपव्यय को रोकने की दिशा में सभी को प्रयत्न करना होगा। घर व खेती में इसका उपयोग सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति को अपनाकर पानी को बचाया जा सकता है। बुरडक ने कहा कि राजस्थान में पहली बार प्रगतिशील काश्तकारों को तहसीलस्तर पर दो काश्तकारो को १०-10 हजार रूपये,जिला स्तर पर 25-25 व प्रदेशस्तर पर दो प्रगतिशील काश्तकारों को 50-50 हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा।उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी,खेल-कूद एवं राजकीय सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ३० जनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महामहिम राज्य पाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) असरफ अली ने किया। परेड में आर.ए.सी,अरबन होमगार्ड,सोफिया स्कूल की प्लाटून,एन.सी.सी.,स्काउट-गाइड की टुकडयां शामिल हुई और स्कूली छात्रा-छात्राओं द्वारा व्यायाम का प्रदर्शन किया किया। राजस्थानी वेशभूषा पहने बालिकाओ ने राजस्थानी लोक गीतों पर सामूहिक नृत्य पेश किया। पहलीबार स्वाधीनता दिवस पर सजे-धजे ऊंटो ने मनमोहक नृत्य पेश किया और घुटनों के बल चलकर मुख्य अतिथि को सलाफ पेश किया। जयश्री पुरोहित, रोहिताश और मास्टर ओजस्वी बिस्सा ने आकाश में पैरासेलिंग के जरिये उडान भरी। इस अवसर पर स्वतंत्राता सेनानी झंवर लाल हर्ष, सत्यनारायण हर्ष,स्वतंत्राता सेनानी स्व.सुरेन्द्र कुमार शर्मा की पत्नी इंद्रा देवी शर्मा, स्व.नानक सिंह की पत्नी सुरेन्द्र कंवर,सांसद अर्जुन मेघवाल,बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान तुलसी राम मूड,महापौर मकसूद अहमद, उप महापौर हारूण राठौड,संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह,महानिरीक्षक पुलिस मेघचन्द मीणा,जिला कलक्टर श्रेया गुहा,जिला पुलिस अधीक्षक एच.जी.राघवेन्द्र सुहासा,अतिरिक्त जिला (नगर) अर्जुन राम चौधरी,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सतीश चन्द्र जांगिड सहित प्रशासन,पुलिस के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में झंडरोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। शिव नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर बस्ती में मुख्य अतिथि कन्हैयालाल सुथार ने झंडारोहण किया। इस मौके पर संस्था प्रधान हीरालाल शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर शिवकुमार भादानी, जगदीश शर्मा आदि ने संचालन किया। आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर, किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल, महिला मंडल शिशु विहार, राजस्थान बाल मंदिर, रोहन बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, राजू पब्लिक स्कूल, अरविंद बाल मंदिर, बेसिक इंग्लिस स्कूल आदि तथा सरकारी कार्यालयों व आंगन बाडी केन्द्रों पर भी ध्वजारोहण किया गया।
स्वाधीनता दिवस समारोह गगाशहर स्थित राजकीय सेठ रावतमल बोथरा उमा विद्यालय एवं बोथरा कन्या महाविद्यालय में संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मु य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक मनमोहन व्यास ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। ध्वजारोहण के पश्चात् भाषण देते हुए व्यास ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय नारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत में स्वाधीनता से पहले भी नारियों ने अपनी वीरता का परिचय दिया है। व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बारे छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह विभाग महिलाओं को स्वावल बी बनाने जैसे कार्यों पर काम कर रहा है। जिसमें आंगनबाडी, पोषाहार, कुपोषण एवं स्वरोजगार जैसे कार्यक्रम स मलित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शांतिलाल बोथरा ने कहा कि केवल जय हो की जयघोष करने से देश की समस्या दूर नहीं होगी। आज भारत के सभी नागरिकों को एक जुट होकर आतंकवाद एवं महंगाई के खिलाफ लडना होगा। तभी हम अपनी आजादी का सही मायनों में कर्ज चुका पाएंगे। शाला प्राचार्य श्रीमती पुष्पलता धींगडा ने 12वीं बोर्ड का शत प्रतिशत परिणाम रहने पर छात्राओं एवं अध्यापकों को बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य सुमेरचंद्र जैन ने सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर छात्राओं ने वंदेमातरम् जैसे देशभक्ति गीतों एवं समूहगान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।